मोहखेड़ के पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण ======================== कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले और मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री पार्थ जैसवाल के मार्गनिर्देशन में उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.एच.जी.एस.पक्षवार द्वारा गत दिवस जिले के विकासखंड मुख्यालय मोहखेड़ के पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी पंजियों को अद्यतन करने और विभागीय लक्ष्यों व पशु बीमा की लक्ष्य पूर्ति करने के निर्देश पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी मोहखेड डॉ.जितेन्द्र बघेल को दिये। उप संचालक पशुपालन एवं डेयरी डॉ.पक्षवार ने बताया कि विकासखण्ड में संचालित 1962 मोबाइल वेटनरी यूनिट योजना के अंतर्गत पशुपालकों को दी जा रही सेवाओं की जानकारी प्राप्त की और पशुपालकों से भेंट कर इस योजना का फीडबैक लिया जो संतोषजनक पाया गया । उन्होंने बताया कि निरीक्षण के बाद ग्राम पंचायत सतनूर पहुंचकर पोल्ट्री फार्म की शिकायत की बिन्दुवार जांच भी की गई ।