मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 को ध्यान में रखते हुए पूरे प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी शहरी स्वच्छता का संकल्प का महा अभियान चलाया जा रहा है इसी कड़ी में शनिवार को भी छिंदवाड़ा नगर निगम द्वारा विशेष साफ सफाई अभियान चलाया गया। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
छिन्दवाडा की दिनभर की हलचल और मुख्य खबरें, खबरें फटाफट
विश्व मासिक धर्म स्वच्छता दिवस पर डॉ भाग्यश्री गांवडे के साथ विशेष बातचीत
शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिन्दवाड़ा की स्नातक की व्दितीय वर्ष की 6 जून और स्नातकोत्तर की व्दितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 20 जून से होगी प्रारंभ विद्यार्थियों को निर्धारित समय के अनुसार परीक्षा शुल्क जमा कर परीक्षा में सम्मिलित होने के निर्देश ======================================== शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिन्दवाड़ा की स्नातक स्तर की व्दितीय वर्ष की परीक्षा आगामी 6 जून से प्रारंभ हो रही है । इस परीक्षा के लिये विद्यार्थी एम.पी.ऑनलाईन के आई.एस.एम.एस.पोर्टल के माध्यम से आगामी 31 मई तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं । शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिन्दवाड़ा के प्राचार्य डॉ.पी.आर.चंदेलकर ने बताया कि महाविद्यालय में अध्ययनरत बी.ए., बी.कॉम., बी.एस.सी.,बी.बी.ए.व बी.सी.ए.के नियमित, भूतपूर्व व पूरक के व्दितीय वर्ष के व़िद्यार्थी बिना बिलंब शुल्क के 31 मई तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं । इसी प्रकार स्वशासी स्नातकोत्तर कक्षाओं एम.ए., एम.कॉम. व एम.एस.सी. के व्दितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के नियमित, भूतपूर्व व ए.टी.के.टी.के विद्यार्थी एम.पी.ऑनलाईन के आई.एस.एम.एस.पोर्टल के माध्यम से बिना बिलंब शुल्क के 29 मई से 3 जून तक परीक्षा फीस जमा कर सकते हैं। व्दितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की स्नातकोत्तर परीक्षायें आगामी 20 जून से प्रारंभ होंगी। उन्होंने विद्यार्थियों को निर्देश दिये हैं कि निर्धारित समय के अनुसार परीक्षा शुल्क जमा कर परीक्षा में सम्मिलित होना सुनिश्चित करें ।
आवास/पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के ऑनलाईन आवेदन करने से वंचित रहे अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों को ऑनलाईन आवेदन करने के निर्देश ======================================== राज्य शासन स्तर से आयुक्त जनजातीय कार्य विभाग द्वारा वर्ष 2021-22 में आवास/पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के ऑन लाईन आवेदन करने से वंचित रह गये अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के विद्यार्थियों के लिये एम.पी.टास पोर्टल को पुन: खोला गया है। इस पोर्टल पर ऑनलाईन आवेदन के लिये अंतिम तिथि 30 जून 2023 रखी गई है। इस संबंध में शासकीय महाविद्यालय अमरवाड़ा के प्राचार्य श्री शिवचरण मेश्राम द्वारा महाविद्यालय के विद्यार्थियों को निर्देश दिये गये हैं कि अनुसूचित जाति/जनजाति वर्ग के जो विद्यार्थी वर्ष 2021-22 में आवास/पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना के ऑन लाईन आवेदन करने से वंचित रह गये हैं, वे एम.पी.ऑनलाईन केन्द्र पहुंचकर निर्धारित समयावधि में ऑनलाईन आवेदन कर कार्यालय को अवगत करायें ।
नलों में नहीं आ रहा पानी ,ग्रामीण परेशन
मतदाता सूची में नाम जोड़ने चलेगा अभियान
अनुपस्थित विद्यार्थियों की पुनः ली जाएगी परीक्षाएं
आज से बच्चों को पिलाई जाएगी पोलियो की दवा
सुबह की सुर्खियां
