शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिन्दवाड़ा की स्नातक की व्दितीय वर्ष की 6 जून और स्नातकोत्तर की व्दितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की परीक्षा 20 जून से होगी प्रारंभ विद्यार्थियों को निर्धारित समय के अनुसार परीक्षा शुल्क जमा कर परीक्षा में सम्मिलित होने के निर्देश ======================================== शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिन्दवाड़ा की स्नातक स्तर की व्दितीय वर्ष की परीक्षा आगामी 6 जून से प्रारंभ हो रही है । इस परीक्षा के लिये विद्यार्थी एम.पी.ऑनलाईन के आई.एस.एम.एस.पोर्टल के माध्यम से आगामी 31 मई तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं । शासकीय स्वशासी स्नातकोत्तर महाविद्यालय छिन्दवाड़ा के प्राचार्य डॉ.पी.आर.चंदेलकर ने बताया कि महाविद्यालय में अध्ययनरत बी.ए., बी.कॉम., बी.एस.सी.,बी.बी.ए.व बी.सी.ए.के नियमित, भूतपूर्व व पूरक के व्दितीय वर्ष के व़िद्यार्थी बिना बिलंब शुल्क के 31 मई तक परीक्षा शुल्क जमा कर सकते हैं । इसी प्रकार स्वशासी स्नातकोत्तर कक्षाओं एम.ए., एम.कॉम. व एम.एस.सी. के व्दितीय व चतुर्थ सेमेस्टर के नियमित, भूतपूर्व व ए.टी.के.टी.के विद्यार्थी एम.पी.ऑनलाईन के आई.एस.एम.एस.पोर्टल के माध्यम से बिना बिलंब शुल्क के 29 मई से 3 जून तक परीक्षा फीस जमा कर सकते हैं। व्दितीय व चतुर्थ सेमेस्टर की स्नातकोत्तर परीक्षायें आगामी 20 जून से प्रारंभ होंगी। उन्होंने विद्यार्थियों को निर्देश दिये हैं कि निर्धारित समय के अनुसार परीक्षा शुल्क जमा कर परीक्षा में सम्मिलित होना सुनिश्चित करें ।