मतदान के समाप्त होने के 48 घण्टे पूर्व से शराब की दुकानें बंद रखने और शराब का क्रय-विक्रय पूर्णत: प्रतिबंधित रखने के निर्देश ========================================================== मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों एवं पंचायतों के उप निर्वाचन 2023 (पूर्वार्ध्द) के अंतर्गत जारी कार्यक्रम के अनुसार जिले में आगामी 13 जून को मतदान सम्पन्न होगा । इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) द्वारा जिला आबकारी अधिकारी को निर्देश दिये गये हैं कि आयोग के निर्देशानुसार शराब की दुकानें मतदान के समाप्त होने के 48 घण्टे पूर्व से बंद रखी जायें और इस अवधि में शराब के क्रय-विक्रय में पूर्णत: प्रतिबंध किया जाये तथा की गई कार्यवाही से जिला कार्यालय को तत्काल अवगत करायें ।

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत बैठक का आयोजन आज ========================================================= कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में 30 मई को दोपहर 3 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के अंतर्गत एक बैठक का आयोजन किया गया है । महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र श्री जी.के.हरणे द्वारा औद्योगिक क्षेत्र इमलीखेड़ा, एग्रो काम्पलेक्स खजरी व अर्ध्दशहरी औद्योगिक क्षेत्र सुकलूढाना की सभी औद्योगिक इकाईयों जिले के सभी कॉलेजों व पॉलीटेक्निक कॉलेजों के प्राचार्यों और लोक निर्माण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, म.प्र.विद्युत मंडल व प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के सभी कान्ट्रेक्टर्स से इस बैठक में उपस्थिति का अनुरोध किया गया है ।

संचालक सैनिक कल्याण मध्यप्रदेश एक जून को आयेंगे छिंदवाड़ा ========================================================== जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल जया जेवियर (से.नि.) ने बताया कि आगामी एक जून को संचालक सैनिक कल्याण मध्यप्रदेश छिंदवाड़ा आयेंगे । संचालक सैनिक कल्याण मध्यप्रदेश एक जून को प्रात: 10 बजे शहीद स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित करने के बाद जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में भूतपूर्व सैनिकों/ विधवाओं और उनके आश्रितों से भेंट कर उन्हें शासन द्वारा दी जाने वाली सभी कल्याणकारी योजनाओं की संपूर्ण जानकारी देंगे । उन्होंने जिले के सभी भूतपूर्व सैनिकों/ विधवाओं और उनके आश्रितों से अनुरोध किया है कि वे एक जून को प्रात: 10 बजे जिला सैनिक कल्याण कार्यालय में उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के बारे में संचालक सैनिक कल्याण मध्यप्रदेश को अवगत करायें और उनसे मुलाकात का लाभ उठायें ।

जिला स्तरीय समीक्षा समिति और जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की तिमाही बैठक का आयोजन आज ========================================================= कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले की अध्यक्षता में 30 मई को शाम 4:30 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा समिति और जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति की तिमाही समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है। अग्रणी जिला प्रबंधक श्री हुकुम चन्द्रा ने सभी बैंकों के जिला समन्वयकों और संबंधित विभाग के अधिकारियों को जानकारी के साथ बैठक में स्वयं उपस्थित रहने के निर्देश दिये है।

मुख्यमंत्री श्री चौहान सिविल सेवा में चयनित एवं कक्षा 10वीं-12वीं की प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों का करेंगे सम्मान 30 मई दोपहर 1 बजे रविंद्र भवन में होगा प्रतिभाओं से संवाद एवं सम्मान समारोह ====================================================== मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान 30 मई को संघ लोक सेवा आयोग की परीक्षाओं में चयनित प्रदेश के युवाओं एवं कक्षा 10वीं-12वीं की प्रावीण्य सूची के मेधावी विद्यार्थियों से संवाद कर उनका सम्मान भी करेंगे। "प्रतिभाओं से संवाद एवं सम्मान समारोह" रवींद्र भवन के हंसध्वनि सभागार में दोपहर 1 बजे होगा। माध्यमिक शिक्षा मण्डल की शैक्षणिक-सत्र 2022-23 की हायर सेकेण्डरी एवं हाई स्कूल की परीक्षा में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त 436 विद्यार्थी एवं यू.पी.एस.सी. परीक्षा में चयनित प्रदेश के युवा सम्मानित होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान सिविल सेवा में प्रदेश के सफल युवाओं, हायर सेकेण्डरी परीक्षा में प्रत्येक संकाय में प्रथम स्थान प्राप्त 11 विद्यार्थी तथा हाई स्कूल परीक्षा में प्रथम तीन स्थान प्राप्त 10 विद्यार्थियों को मंच पर सम्मानित करेंगे। सिविल सेवा परीक्षा में चयनित प्रदेश के अभ्यार्थियों द्वारा मंच से अपने अनुभवों को साझा भी किया जाएगा। प्रतिभाओं से संवाद एवं सम्मान समारोह में स्कूल शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री इन्दर सिंह परमार, जनजातीय कार्य मंत्री सुश्री मीना सिंह एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव अपने उद्बोधन से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करेंगे। स्कूल शिक्षा, उच्च शिक्षा, माध्यमिक शिक्षा मंडल एवं जनजातीय कार्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहेंगे।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

गायक कु. शिखा गाय धनी की प्रस्तुती

Transcript Unavailable.

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद अमरवाड़ा द्वारा दिया गया सम्मान