*आज मुख्यमंत्री सामुदायिक विकास नेतृत्व क्षमता कार्यक्रम के कक्षाओ द्वारा हार्टफुलनेश संस्थान से आये प्रशिक्षको व जिला समन्वयक का आत्मीय स्वागत कराया मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, योजना आर्थिक और सांख्यकीय विभाग विकास खण्ड बिछुआ जिला छिंदवाड़ा में एकात्म अभियान के तहत हार्टफुलनेस ध्यान का आयोजन जनअभियान परिषद व श्री रामचन्द्र मिशन हार्टफुलनेस हैदराबाद के संयुक्त तत्वाधान में आज से सभी आये अतिथियों का व नवनियुक्त जिला समन्वय जी का सभी नवांकुर , परामर्शदाताओं व बीएस डब्लू, एमएस डब्लू, छात्राओं द्वारा पुष्पगुच्छ देकर स्वागत कराया गया , सभी प्रशिक्षको द्वारा श्री रामचन्द्र मिशन की सेवाओं की जानकारी दी गयी ये सभी आये प्रशिक्षक निःशुल्क अपनी सेवाएं दे रहे है जी ग्रामीणों को हर दिन ध्यान हर दिल योग की जानकारी ग्रामीणों को प्रशिक्षण कराया जा रहा है। विकास खण्ड की 15 ग्राम पंचायतो एवं पाँच सेक्टर में पांचों सेक्टर की नवांकुर संस्थाओं के सेक्टर प्रभारी मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के परामर्शदाताओं के सह सेक्टर प्रभारी तथा प्रस्फुटन समितियों के पदाधिकारियों ओर बी एस डब्ल्यू तथा एम एस डब्ल्यू के छात्रों को लेकर सम्पूर्ण ग्रामों में ध्यान योग प्रशिक्षण कराया जा रहा है साथ ही उपस्थित जिला समन्वयक श्रीमान कुलदीप ठाकुर द्वारा सभी को योग प्रशिक्षण की जानकारी दी गयी एवं सभी नवांकुर परामर्श दाताओं ,व विद्यार्थियों को सामाजिक पाठ्यक्रम जो मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद द्वारा संचालित है इसमें एक कुशल सामाजिक कार्यकर्ता का निर्माण करने की जानकारी दी गयी एवं सभी जन अभियान परिषद से जुड़े कार्यकर्ताओ व विद्यार्थियों से बात की एवं एकात्म अभियान जो हर आत्मा को योग , ध्यान के माध्यम से सभी विश्व योग दिवस 21 जून को 1 करोड़ लोगों को योग से जोड़ने के लक्ष्य को हर ग्रामो तक योग पहुँचाने में सहयोग कि बात की गई , एवं सभी विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम सम्बन्धी सभी जानकारी प्रदान की गई जिसमे मुख्य रूप से ब्लॉक समन्वयक, दीपक जी गेडाम सभी नवांकुर संस्था प्रमुख भजनलाल वर्मा, विजय वर्मा , परामर्श दाता श्यामलराव , योगेश बोपटे, रामराज्य वर्मा, लक्ष्मीधर माहोरे , जमुना चौरिया, विद्यार्थि उपस्थित रहे जो सभी के द्वारा अतिथियो , का स्वागत कराया गया व एकात्म अभियान के अंतर्गत ध्यान का प्रशिक्षण कराया गया जिसमें सभी के द्वारा हर दिन ध्यान, हर दिल ध्यान को ग्रामो तक पहुचाने का लक्ष्य लिया गया सभी ग्रामीणों को सिटिंग के माध्यम से ध्यान, प्रणायाम और प्रार्थना के साथ साथ शासन और समाज के बीच जनहित के कार्यों नशामुक्ति अभियान, स्वच्छता अभियान, सबके लिए शिक्षा और स्वास्थ्य, जैविक खेती नर्सरी विकास, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण आदि बिषय को जोड़ते हुए सभी ग्रामीणों को भी गाँव गाँव में ध्यान, प्रणायाम और प्रार्थना करवाने के जानकारी दी जा रही है , जिसमे सभी परामर्शदाताओं , नवांकुर एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन एवं बीएसडब्ल्यू , एम एस डब्लू छात्र ,सचिव महोदय सरपंच महोदय आंगनवाड़ी कार्यकर्ता का विशेष सहयोग प्राप्त होगा, ग्राम के लोगों में बहुत उत्साह हैं । 21 जून विश्व योग दिवस के दिन पूरे प्रदेश से एक करोड़ लोगों की सहभागिता में बिछुआ विकास खण्ड के सभी गांव की अधिकतम आबादी को जोड़ने के लिए प्रशिक्षण जारी है ।
Transcript Unavailable.
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में एमपी बोर्ड से संचालित हायर सेकेंडरी स्कूल के अंग्रेजी माध्यम से स्कूलों की कमी हमेशा बनी रहे हैं वैसे तो शिक्षा विभाग के पास स्कूल भवनों के साथ विषय शिक्षकों की कमी नहीं है इसके बावजूद विभाग ने अब तक इन और ध्यान नहीं दिया है नतीजतन सरकारी स्कूलों में कक्षा नौवीं और दसवीं में अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करने के बाद 11वीं में एडमिशन के लिए स्कूल नहीं मिल पाते हैं ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, राष्ट्रीय प्लस पोलियो अभियान के तहत जिले में 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की दो बूंद की दवा पिलाई जा रही है जिले में 270521 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई जानी है अभियान के पहले दिन रविवार को निर्धारित लक्ष्य के 81% बच्चों को दवा पिलाई गई। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइलवाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है एक साथ कई वेदर सिस्टम सक्रिय होने से तेज हवाओं के साथ जिलेभर में बारिश शुरु हो गई है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
आज आपके क्षेत्र में कैसा गुजरा है दिन? क्या है सबसे अहम खबर? क्या है दिनभर की हलचल? जानने के लिए अभी करें क्लिक
Transcript Unavailable.
राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के अंतर्गत 218619 बच्चों को पिलाई गई पोलियो की खुराक ======================= मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.जी.सी.चौरसिया द्वारा जिला चिकित्सालय में बच्चों को पोलियो की दो बूंद दवा पिलाकर राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ किया गया। इस अभियान के अंतर्गत पहले दिन लगभग 218619 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई गई है जो लक्ष्य का 81 प्रतिशत है। इस अवसर पर प्रभारी सिविल सर्जन डॉ.सुशील दीक्षित दुबे, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.एल.एन.साहू, जिला स्वास्थ्य मीडिया अधिकारी डॉ.प्रमोद वासनिक, डीसीसीएम श्री महेश महेश्वरी, बूथ कर्मचारी व बच्चों के अभिभावक उपस्थित थे। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.चौरसिया ने बताया कि मध्यप्रदेश के 12 जिलों में विशेष पल्स पोलियो अभियान 28 से 30 मई के बीच चलाया जा रहा है जिसमें शून्य से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। पहले दिन बूथ पर और दूसरे व तीसरे दिन घर-घर जाकर सर्वे कर छूटे हुए बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी। उन्होंने बताया कि जिले में 270521 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है जिसके लिये 2191 बूथ बनाए गए हैं और पोलियो की खुराक पिलाने के लिये 4440 कर्मचारियों और सुपरविजन व रिपोर्टिंग के लिये 258 सुपरवाइजरों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने आम जनता से अपील की है कि अपने शून्य से 5 वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर कार्यक्रम को सफल बनायें।
अपराध नियंत्रण एवं प्रर्वतन कार्य के लिये किराये पर लिये जायेंगे वाहन ============================================================ आबकारी विभाग द्वारा अपराध नियंत्रण एवं प्रर्वतन कार्य (आबकारी अपराधों की रोकथाम) के लिये किराये पर वाहन लिये जायेंगे । इस संबंध में इच्छुक ट्रेवल एजेंसियों/व्यक्तियों से 30 मई को दोपहर 3:30 बजे तक सीलबंद निविदायें आमंत्रित की गई हैं जो उसी दिन शाम 4 बजे खोली जायेंगी। निविदा संबंधी नियमों व शर्तो आदि की विस्तृत जानकारी के लिये जिला आबकारी अधिकारी कार्यालय से कार्यालयीन समय में संपर्क किया जा सकता है ।
महिला स्व-सहायता समूहों को अतिरिक्त 2 प्रतिशत ब्याज की प्रतिपूर्ति के लिए ब्याज अनुदान की सुविधा ========================================================= राज्य शासन के नगरीय विकास एवं आवास विभाग द्वारा मंत्री-परिषद के 24 जनवरी 2023 के आयटम क्रमांक-14 के परिपालन में दीनदयाल अंत्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अंतर्गत प्रदेश के सभी नगरीय निकायों में जिन महिला स्व-सहायता समूहों को केन्द्र सरकार द्वारा 3 प्रतिशत अतिरिक्त ब्याज अनुदान प्रदान किया गया हैं, उन्हीं महिला स्व-सहायता समूहों को वित्तीय वर्ष 2022-23 से अतिरिक्त 2 प्रतिशत ब्याज की प्रतिपूर्ति के लिए ब्याज अनुदान की सुविधा लागू की गई हैं। राज्य शासन द्वारा ब्याज की प्रतिपूर्ति निर्धारित समय पर ऋण वापसी होने पर ही की जायेगी और यह लाभ प्रति समूह 3 लाख रूपये की ऋण सीमा तक ही देय होगा । कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा इस संबंध में जिले के नगरीय विकास एवं आवास विभाग के अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये हैं ।
