Transcript Unavailable.

बस संचालनों को आरटीओ ने दी हिदायत

मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना पर बैठक आज

पानी की अहमियत बताते हैं निर्जला एकादशी और गंगा दशहरा पर्व

एकादशी संकीर्तन.....बाबा श्याम के भजनों की प्रस्तुति कल

सुबह की सुर्खियां

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

पंचायतों के उप निर्वाचन और नगरीय निकायों के उप निर्वाचन वर्ष 2023 के अंतर्गत एफएलसी के लिये आवश्यक ईव्हीएम का चयन एक जून को ======================================================= म.प्र.राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में जिले में पंचायतों के उप निर्वाचन और नगरीय निकायों के उप निर्वाचन वर्ष 2023 (पूर्वार्ध्द) के अंतर्गत जिला पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष व संबंधित जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और नगरीय निकाय की स्थिति में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में एफएलसी के लिये आवश्यक ईव्हीएम का चयन आगामी एक जून को शाम 5 बजे से एन.आई.सी. कक्ष छिंदवाड़ा में किया जायेगा । उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) द्वारा इस संबंध में जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष व संबंधित जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और नगरीय निकायों के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से एफएलसी के लिये आवश्यक ईव्हीएम के चयन के दौरान निर्धारित तिथि, समय और स्थल पर उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है ।

मतदान और मतगणना दिनांकों को विद्युत निर्बाध प्रदाय करने के निर्देश ======================== मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों एवं पंचायतों के उप निर्वाचन 2023 (पूर्वार्ध्द) के अंतर्गत जारी कार्यक्रम के अनुसार जिले में आगामी 13 जून को मतदान सम्पन्न होगा और 16 जून को मतगणना होगी। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) द्वारा म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के अधीक्षण यंत्री/कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिये गये हैं कि आयोग के निर्देशानुसार मतदान और मतगणना दिनांकों को विद्युत निर्बाध प्रदाय करें तथा की गई कार्यवाही से जिला कार्यालय को तत्काल अवगत करायें ।