मतदान और मतगणना दिनांकों को विद्युत निर्बाध प्रदाय करने के निर्देश ======================== मध्यप्रदेश राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों एवं पंचायतों के उप निर्वाचन 2023 (पूर्वार्ध्द) के अंतर्गत जारी कार्यक्रम के अनुसार जिले में आगामी 13 जून को मतदान सम्पन्न होगा और 16 जून को मतगणना होगी। इस संबंध में उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) द्वारा म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड के अधीक्षण यंत्री/कार्यपालन यंत्री को निर्देश दिये गये हैं कि आयोग के निर्देशानुसार मतदान और मतगणना दिनांकों को विद्युत निर्बाध प्रदाय करें तथा की गई कार्यवाही से जिला कार्यालय को तत्काल अवगत करायें ।
