पंचायतों के उप निर्वाचन और नगरीय निकायों के उप निर्वाचन वर्ष 2023 के अंतर्गत एफएलसी के लिये आवश्यक ईव्हीएम का चयन एक जून को ======================================================= म.प्र.राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में जिले में पंचायतों के उप निर्वाचन और नगरीय निकायों के उप निर्वाचन वर्ष 2023 (पूर्वार्ध्द) के अंतर्गत जिला पंचायत के अध्यक्ष/उपाध्यक्ष व संबंधित जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और नगरीय निकाय की स्थिति में मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में एफएलसी के लिये आवश्यक ईव्हीएम का चयन आगामी एक जून को शाम 5 बजे से एन.आई.सी. कक्ष छिंदवाड़ा में किया जायेगा । उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) द्वारा इस संबंध में जिले के जिला पंचायत अध्यक्ष/उपाध्यक्ष व संबंधित जनपद पंचायतों के अध्यक्ष और नगरीय निकायों के मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों से एफएलसी के लिये आवश्यक ईव्हीएम के चयन के दौरान निर्धारित तिथि, समय और स्थल पर उपस्थित रहने का अनुरोध किया गया है ।
