युवाओं ने पौधरोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प मै भी लगाऊंगा एक पौधा की तर्ज पर 100 पौधे का हुआ रोपन सौसर/रामाकोना- जलवायु परिवर्तन और उससे बचने के पर्यावरण संरक्षण कि दिशा मे ग्राम रामाकोना मे रामाकोना - सितापार जोड से दुर्गा कालोनी तक रोड के दोनो ओर पौधा का रोपन किया गया । पौधे रोपन के पूर्व गड्ढे खोदकर उसमे गोबर खाद डालकर पौधे का रोपन किया गया । इस पौधा रोपण कि विशेषता यह रही की पौधा रोपन कर्ता ने पौधे की सुरक्षा के इंतजाम के तहत पिंजरे की भी व्यवस्था की गई रामाकोना वन परिक्षेत्र अधिकारी आर.के श्रीवास साहब ने कहा कि पेड़ पौधे इस धरा के अनमोल आभूषण होते हैं। उनसे ही मनुष्य का जीवन आगे बढ़ता है। इनके अभाव में जीवन संभव नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि पेड़ पौधे अवश्य लगाएं। साथ ही उनकी रक्षा करें। इस पौधा रोपन मे यह रहे विशेष रूप से उपस्थित- वन परिक्षेत्र अधिकारी आर.के श्रीवास साहब, ग्राम पंचायत रामाकोना उपसरपंच संतोष चौधरी,अतुल गावंडे, तरुण सूर्यवंशी,पंकज किनारकर, स्नेहल चेड़गे,प्रीतम डवले, राकेश ठाकरे,दिलीप पोपटे,सचिन गुर्वे, किरण भानगे, वीरेंद्र सूर्यवंशी, रितेश गावंडे, तुलसी अंगारे, तुषार चेड़गे,राजेंद्र पंडे,अतुल खर्राट,रुपेश धुंडे,हर्षल खारकर, आदर्श माकडे,शुभम गुर्वे,सोहम पोपटे, जयंत भोपे, संजय धुर्वे, दीपेश भास्कवरे,पारस कामड़े ।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
जिले में अभी तक 216.9 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज जिले में अभी तक 216.9 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 199.8 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 2 जुलाई को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान 2.5 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 2 जुलाई को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान तहसील छिन्दवाड़ा में 0.4, मोहखेड़ में 8.3, पांढुर्णा में 18, बिछुआ में 0.2, परासिया में 2.1, जुन्नारदेव में 1.2 और उमरेठ में 1.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में एक जून से अभी तक तहसील छिन्दवाड़ा में 152, मोहखेड़ में 164.5, तामिया में 285, अमरवाड़ा में 218.8, चौरई में 214.5, हर्रई में 493, सौंसर में 69, पांढुर्णा में 85, बिछुआ में 118.3, परासिया में 300, जुन्नारदेव में 313.8, चांद में 191.3 और उमरेठ में 213.8 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
मध्य प्रदेश राज्य की सिम वाला जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिला बैडमिंटन संघ द्वारा स्थानीय ओलंपिक स्टेडियम मैदान पर जिला स्तरीय बैडमिंटन चयन स्पर्धा का तीन दिवसीय आयोजन किया गया जिसमें दूसरे दिन जूनियर व सीनियर वर्ग के कुल 60 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में समर्थन मूल्य पर मूंग और उड़द की फसलों को बेचने के लिए पंजीकृत किसानों को स्टाल बुक कराना होगा पूर्व में स्टाल बुक कराए चुके किसानों को अब दुबारा स्टॉल बुक कराने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी किसान अपनी उपज बेचने खरीदी केंद्र नहीं पहुंचा है वहीं 12 जून से उड़द के समर्थन मूल्य पर खरीदी शुरू हो चुकी है परंतु किसान अब तक यहां बेचने के लिए नहीं पहुंचा है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में इस बार खाद के लिए किसानों को नगद बिक्री केंद्र से रियाद दरों पर खाद मिल रहे हैं डीडीए जितेंद्र सिंह ने कहा कि जिले में 7 ब्लॉक केंद्र के अलावा जिले के ब्लॉकों में 17 नगद बिक्री केंद्र खोले गए हैं ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में शुद्ध पेयजल विहीन जिले के आंगनवाड़ी में 2 साल बाद भी पीछे भाग पानी की व्यवस्था नहीं बना पाया है ठेकेदारों की लापरवाही से 298 आंगनबाड़ियों में अब तक काम भी शुरू नहीं हो पाया है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले की विश्वविद्यालय में ऑटोनॉमस पीजी कॉलेज में शनिवार को स्टॉप काउंसलिंग की बैठक आयोजित हुई जिसमें 15 विषयों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया परीक्षा में नवाचार विषय पर काउंसलिंग में निर्णय लिया कि सत्र 2030 24 से यूजी सेकंड ईयर की फाउंडेशन कोर्स की परीक्षाएं ओएमआर सीट पर आधारित होगी। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
