युवाओं ने पौधरोपण कर संरक्षण का लिया संकल्प मै भी लगाऊंगा एक पौधा की तर्ज पर 100 पौधे का हुआ रोपन सौसर/रामाकोना- जलवायु परिवर्तन और उससे बचने के पर्यावरण संरक्षण कि दिशा मे ग्राम रामाकोना मे रामाकोना - सितापार जोड से दुर्गा कालोनी तक रोड के दोनो ओर पौधा का रोपन किया गया । पौधे रोपन के पूर्व गड्ढे खोदकर उसमे गोबर खाद डालकर पौधे का रोपन किया गया । इस पौधा रोपण कि विशेषता यह रही की पौधा रोपन कर्ता ने पौधे की सुरक्षा के इंतजाम के तहत पिंजरे की भी व्यवस्था की गई रामाकोना वन परिक्षेत्र अधिकारी आर.के श्रीवास साहब ने कहा कि पेड़ पौधे इस धरा के अनमोल आभूषण होते हैं। उनसे ही मनुष्य का जीवन आगे बढ़ता है। इनके अभाव में जीवन संभव नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को चाहिए कि पेड़ पौधे अवश्य लगाएं। साथ ही उनकी रक्षा करें। इस पौधा रोपन मे यह रहे विशेष रूप से उपस्थित- वन परिक्षेत्र अधिकारी आर.के श्रीवास साहब, ग्राम पंचायत रामाकोना उपसरपंच संतोष चौधरी,अतुल गावंडे, तरुण सूर्यवंशी,पंकज किनारकर, स्नेहल चेड़गे,प्रीतम डवले, राकेश ठाकरे,दिलीप पोपटे,सचिन गुर्वे, किरण भानगे, वीरेंद्र सूर्यवंशी, रितेश गावंडे, तुलसी अंगारे, तुषार चेड़गे,राजेंद्र पंडे,अतुल खर्राट,रुपेश धुंडे,हर्षल खारकर, आदर्श माकडे,शुभम गुर्वे,सोहम पोपटे, जयंत भोपे, संजय धुर्वे, दीपेश भास्कवरे,पारस कामड़े ।