मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, मध्य प्रदेश चतुर्थ श्रेणी प्रकोष्ठ राज्य कर्मचारी संघ ने आदिम जाति कल्याण विभाग की 10 सूत्रीय मांगों को पशु चिकित्सा विभाग के 2 सूत्रीय मांगों को लेकर जेल बगीचे में रैली निकालकर मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
छिन्दवाडा की दिनभर की हलचल और मुख्य खबरें,खबरें फटाफट
जिले के सौसर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम घोटी में बीती रात बड़ा हादसा हो गया , यहां गैस सिलेंडर फटने से एक महिला की मौत हो गई तो वही मकान भी जलकर स्वाह हो गया।
जिले के दक्षिण वनमण्डल अंतर्गत सौसर रेंज में बीते दिन सीसीएफ उड़नदस्ता द्वारा छापामार कार्यवाही कर सागौन लकड़ियों का जखीरा जप्त किया गया।
Transcript Unavailable.
Transcript Unavailable.
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने दी गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएँ ========================================================= मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने समस्त प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट किया कि "जीवन को सार्थक बनाने वाले गुरुओं के प्रति सम्मान प्रकट करने का आज विशेष दिन है। इस अवसर पर सभी गुरुजनों को सादर नमन। गुरुजनों के ज्ञान के प्रकाश से हम सबका जीवन सदैव प्रकाशमान रहे, यही प्रार्थना है"।
जिला स्तरीय विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर का आयोजन 6 जुलाई को ======================= जिला स्तरीय विद्युत शिकायत निवारण फोरम के अध्यक्ष एवं म.प्र.पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के अधीक्षण अभियंता ने बताया कि जिले में वृत्त/जिला स्तरीय विद्युत शिकायत निवारणल फोरम द्वारा 6 जुलाई को प्रात: 11 से दोपहर 3 बजे तक प्रशासनिक भवन खजरी रोड छिन्दवाड़ा में जिलास्तरीय विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें विद्युत अधिनियम की धारा 126, 135, 138 व 161 के अंतर्गत पंजीबध्द प्रकरणों को छोड़कर उपभोक्ताओं की अन्य शिकायतों का निराकरण किया जायेगा। जिले के विद्युत उपभोक्ता अपनी शिकायत का निराकरण करवा सकते हैं।
जवाहर नवोदय विद्यालय सिंगोड़ी में कक्षा-6वीं में प्रवेश के लिये ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित ========================================================== जवाहर नवोदय विद्यालय सिंगोडी में शैक्षणिक सत्र 2024-25 में कक्षा6वीं में प्रवेश के लिये आगामी 20 जनवरी 2024 को जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा का आयोजन किया गया है । इस परीक्षा के लिये वेबसाईट www.navodaya.gov.in या https://cbseitms.rcil.gov.in/nvs/index/Registration के माध्यम से आगामी 10 अगस्त 2023 तक ऑनलाईन रजिस्टेशन कराया जा सकता है । जवाहर नवोदय विद्यालय सिंगोडी की प्राचार्य श्रीमती व्ही.एस.जोशी ने बताया कि जवाहर नवोदय विद्यालय चयन परीक्षा के लिये कक्षा 5वी में अध्ययनरत् छात्र/छात्रायें नजदीकी साईबर कैफे से अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं । उन्होंने पालकों से अनुरोध किया है कि अपने बच्चों का अधिक से अधिक ऑनलाईन आवेदन करायें ।
छिन्दवाडा की दिनभर की हलचल और मुख्य खबरें, खबरें फटाफट
