मौसम के मद्देनजर कृषि अनुसंधान केंद्र ने किसानों को दिए सुझाव
छिन्दवाडा की दिनभर की हलचल और मुख्य खबरें, खबरें फटाफट
जिले में अभी तक 223.2 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज ========================================================== जिले की औसत वर्षा 1059 मि.मी. है तथा जिले में अभी तक 223.2 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 218.8 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 4 जुलाई को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान 2.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 4 जुलाई को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान तहसील छिंदवाड़ा में एक, चौरई में 11.2, सौंसर में 4, बिछुआ में 1.2, जुन्नारदेव में 0.2, चांद में 0.4 और उमरेठ में 9.6 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में एक जून से अभी तक तहसील छिन्दवाड़ा में 153, मोहखेड़ में 171.5, तामिया में 285, अमरवाड़ा में 218.8, चौरई में 225.7, हर्रई में 493, सौंसर में 73, पांढुर्णा में 85, बिछुआ में 119.5, परासिया में 300, जुन्नारदेव में 314, चांद में 239.1 और उमरेठ में 223.4 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।
जिला शिक्षा अधिकारी श्री बघेल ने किया जिले के पांढुर्णा विकासखंड की शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण ============================================================ जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस.बघेल द्वारा जिले के पांढुर्णा विकासखंड की शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण करने के साथ ही विकासखंड स्तरीय एफ.एल.एन.कक्षा-3 के प्रशिक्षण का जायजा लिया गया । निरीक्षण के दौरान छिंदवाड़ा के आर.एम.एस.ए.श्री अग्रवाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री योगीराज वानोड़े, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री लहु सरोदे, बी.ए.सी. व सी.ए.सी. उपस्थित थे । जिला शिक्षा अधिकारी श्री बघेल द्वारा शासकीय हाई स्कूल एम.पी.एल.पांढुर्णा में कक्षा 9वी अंग्रेजी माध्यम प्रारंभ की तैयारी का जायजा लिया गया। साथ ही पांढुर्णा की लाल बहादुर शास्त्री शासकीय प्राथमिक शाला, सीएम राईज प्राथमिक शाला व सीएम राईज उच्चतर माध्यमिक शाला का भी निरीक्षण किया गया । उन्होंने विकासखंड स्तरीय एफ.एल.एन.कक्षा-3 के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों से चर्चा कर उन्हें शैक्षणिक सत्र की तैयारी के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की ।
बाल संरक्षण एवं संवर्धन सप्ताह के अंतर्गत 2 स्थानों पर विधिक जागरूकता शिविर संपन्न ========================================================== प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा के आदेशानुसार जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सविता ओगले के मार्गदर्शन में बाल संरक्षण एवं संवर्धन सप्ताह के अंतर्गत गत दिवस ग्राम पंचायत धूसेवानी और शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल चंदनगांव छिंदवाड़ा में विधिक जागरूकता शिविर संपन्न हुआ । शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय खोबरागड़े ने ग्रामीणों और बालिकाओं को शिक्षा के मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जहां 14 वर्ष तक के बच्चों को नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है, वहीं प्रत्येक माता-पिता या पालक का दायित्व है कि वे अपने 14 वर्ष तक के बच्चों को अनिवार्य शिक्षा दिलायें।
देश का अनूठा प्रयोग है मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना : मुख्यमंत्री श्री चौहान युवाओं में उत्साह, आशा और विश्वास का संचार करेगी योजना मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में वंदे-मातरम के गान के साथ आरंभ हुई मंत्रि-परिषद की बैठक ======================================================== मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में मंत्रि-परिषद की बैठक वंदे- मातरम के गान के साथ मंत्रालय में आरंभ हुई। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंत्रि-परिषद की बैठक से पहले कहा कि आज का दिन प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है, आज से प्रदेश में मुख्यमंत्री सीखो-कमाओ योजना लागू हो रही है। यह योजना युवाओं में नये उत्साह, आशा और विश्वास का संचार करेगी। यह देश का अनूठा प्रयोग है। योजना में युवाओं को प्रतिमाह 8 से 10 हजार रूपए उपलब्ध कराए जाएंगे। यह अपने आप में बड़ी पहल है, आशा है कि अधिकतर युवाओं को काम सीखने वाले संस्थान में ही रोजगार मिल जाएगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने कहा कि उद्योग, कंपनियाँ और सर्विस सेक्टर उत्साह के साथ इस योजना से जुड़ रहे हैं। स्किल्ड मेनपॉवर और युवाओं को रोजगार के लिए तैयार करने की दिशा में प्रदेश एक बार फिर नया इतिहास रचेगा। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने मंत्रि-परिषद के सभी सदस्यों को महत्वाकांक्षी योजना के लिए बधाई दी।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,राज्य स्तरीय बैडमिंटन चैंपियनशिप का आयोजन भोपाल व इंदौर में किया जाना है जिसके लिए जिला बैडमिंटन संघ के चार दिवसीय जिला स्पर्धा का आयोजन कर चेहरे की टीम का चयन किया गया। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में क्रांतिकारी पुरानी पेंशन संगठन के द्वारा जिला एवं संभागीय पदाधिकारियों के साथ नियुक्ति दिनांक से वरिष्ठता देते हुए पुरानी पेंशन बहाली करने के लिए प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौंपा क्रांतिकारी पुरानी पेंशन संगठन मध्य प्रदेश के प्रांतीय अध्यक्ष अनिल सूर्यवंशी के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को दिए गए ज्ञापन में मुख्य मांगों को प्रेषित किया गया। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले की कृषि उपज मंडी में लाखों रुपए खर्च करने के बाद नए मंडी से बना लिए हैं जहां पर मंडी के अधिकारी ने सेट बनाने में भले ही जल्दबाजी दिखा दी लेकिन यहां तक पहुंचने के लिए सड़क नहीं बन पाई है हालात यह है कि पिछले 1 साल से सड़क के लिए अनाज व्यापारी संघ से लेकर यहां आने वाले किसान भी सड़क की मांग कर चुके हैं परंतु अभी तक आश्वासन के भरोसे हैं यह कार्य चल रहा है जबकि कृषि उपज मंडी में सड़कों पर कीचड़ फैला हुआ है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में आगामी 48 घंटों में फिर से बादलों का डेरा जमने तथा झमाझम बारिश का दौर शुरू होने की उम्मीद है मंगलवार को सावन महीने की शुरुआत हो चुकी है इसी के साथ ही एक नया सिस्टम एक्टिव होने से जिले में बुधवार तक बारिश का दौर प्रारंभ होने की उम्मीद है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
