Transcript Unavailable.
शहर विकास के लिए पूर्व स्कूल शिक्षा राज्यमंत्री नाना भाऊ मोहोड द्वारा किए गए प्रयासों को आखिरकार सफलता मिल ही गई,नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग नेसौसर शहर में पेयजल विस्तार के लिए 12करोड़ 60 लाख रुपए की स्वीकृति प्रदान की गई है।
सुविख्यात चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर परिसर में गुरुपोर्णिमा के उपलक्ष्य में ग्रामीण आदिवासी समाज विकास संस्थान द्वारा मानसिक स्वास्थ कार्यक्रम के तहत मानसिक स्वास्थ की जानकारी दी गई।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि छिंदवाड़ा जिला कौन सिटी के नाम से भी जाना जाता है यहां अच्छी किस्म की मक्खी की पैदावार उत्पन्न होती है इसी कड़ी में जिले के म उमरेठ तहसील के ग्राम बीजकवाडा के किसान श्री गुरुप्रसाद पवार के 55 एकड़ क्षेत्र और ग्राम उमरेठ के किसान श्री उमेश पवार के 6.5 एकड़ क्षेत्र में लहलहाती स्वीट कॉर्न फसल का आज कृषि, उद्यानिकी व कृषि वैज्ञानिकों सहित प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। साथ ही किसानों से चर्चा कर वैल्यू एडीसन कर और उत्पादों को लेकर ज्यादा लाभ प्राप्त करने पर भी चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि उमरेठ कलस्टर के लगभग 15-18 ग्रामों में ही 75 प्रतिशत स्वीट कॉर्न लगाया जाता है । उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में छिंदवाड़ा जिले में सर्वाधिक ग्रीष्मकालीन स्वीट कॉर्न का उत्पादन लिया जा रहा है जिसका क्षेत्रफल लगभग 3000 हेक्टर है। जिले में स्वीट कॉर्न फसल की बुआई माह अप्रैल-मई में की गई है जिसकी तुड़ाई प्रारंभ होकर अगस्त माह तक चलेगी। सबसे अच्छी बात यह है कि छिंदवाड़ा जिले के स्वीट कॉर्न की माँग इतनी है कि किसानों के खेतों से ही व्यापारी खरीदी कर प्रदेश के अन्य शहरों ही नहीं देश के अन्य प्रदेशों में भी भेजते हैं जिसमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र के सभी शहरों के साथ ही रायपुर, छत्तीसगढ़, हैदराबाद, इलाहाबाद, दिल्ली आदि तक स्वीट कॉर्न जाता है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
भोपाल में मंगलवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कई प्रस्ताओ पर मुहर लगाई गई,जिसमे छिंदवाड़ा वासियों को एक और आई टी आई की सौगात मिली है।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में परिवहन विभाग के अमले द्वारा मंगलवार को अमरवाड़ा बड़का मार्ग पर वाहनों की जांच की गई जिसमें मोटर यान अधिनियम का उल्लंघन करने पर चार वाहन चालकों पर चालानी कार्रवाई की गई जिसमें 4 लाख के टैक्स चुकाए बगैर सड़क पर चल रही जेसीबी मशीन को जब तक किया। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि,राज्य शासन के जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति सप्ताह मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की जाती है और संबंधित विभाग के अधिकारियों से इन समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाता है । कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले के मार्गदर्शन में आज संयुक्त कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर ने जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 143 आवेदकों की समस्यायें सुनी । इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण, दूरस्थ अंचलों से आये आवेदकों ने सामूहिक और व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये आवेदन प्रस्तुत किये । आज जनसुनवाई में मुख्य रूप से अनुकंपा नियुक्ति दिलाने, सीमाकंन व बंटवारा करने, प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि दिलाने, भूमि का कब्जा दिलाने व आवासीय पट्टा प्रदाय करने, अवैध कब्जा हटाने, ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने, वनभूमि पट्टे के विवाद का निराकरण करने, टूटी नाली का सुधार करने, प्रसूति सहायता राशि दिलाने, आर्थिक सहायता दिलाने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुये। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मानसून थोड़ा कमजोर पड़ गया था लेकिन एक बार फिर से मानसून की गतिविधियां एक्टिव हो रही है प्रदेश में 3 दिशाओं से एक साथ बादल की आवाजाही चल रहे हैं जिसके चलते बादलों की सक्रियता बढ़ी है सावन के पहले दिन दोपहर बाद जिला मुख्यालय सहित कई ब्लॉकों में झमाझम बारिश दर्ज की गई है साथ में मौसम विभाग के अनुसार लोकल सिस्टम की सक्रियता के चलते बुधवार को बारिश की संभावना है वहीं गुरुवार को मानसूनी बादलों की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, छिंदवाड़ा जिले के विकासखंड पांढुर्ना में जिला शिक्षा अधिकारी जीएस बघेल द्वारा नए शिक्षा सत्र के साथ स्कूल खुल गई है इसी के जायजा लेने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा औचक निरीक्षण कर शिक्षकों से प्रशिक्षण प्रशिक्षण कार्यक्रमों पर चर्चा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
Transcript Unavailable.
