मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि छिंदवाड़ा जिला कौन सिटी के नाम से भी जाना जाता है यहां अच्छी किस्म की मक्खी की पैदावार उत्पन्न होती है इसी कड़ी में जिले के म उमरेठ तहसील के ग्राम बीजकवाडा के किसान श्री गुरुप्रसाद पवार के 55 एकड़ क्षेत्र और ग्राम उमरेठ के किसान श्री उमेश पवार के 6.5 एकड़ क्षेत्र में लहलहाती स्वीट कॉर्न फसल का आज कृषि, उद्यानिकी व कृषि वैज्ञानिकों सहित प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा आकस्मिक निरीक्षण किया गया। साथ ही किसानों से चर्चा कर वैल्यू एडीसन कर और उत्पादों को लेकर ज्यादा लाभ प्राप्त करने पर भी चर्चा की गई। उल्लेखनीय है कि उमरेठ कलस्टर के लगभग 15-18 ग्रामों में ही 75 प्रतिशत स्वीट कॉर्न लगाया जाता है । उप संचालक कृषि श्री जितेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रदेश में छिंदवाड़ा जिले में सर्वाधिक ग्रीष्मकालीन स्वीट कॉर्न का उत्पादन लिया जा रहा है जिसका क्षेत्रफल लगभग 3000 हेक्टर है। जिले में स्वीट कॉर्न फसल की बुआई माह अप्रैल-मई में की गई है जिसकी तुड़ाई प्रारंभ होकर अगस्त माह तक चलेगी। सबसे अच्छी बात यह है कि छिंदवाड़ा जिले के स्वीट कॉर्न की माँग इतनी है कि किसानों के खेतों से ही व्यापारी खरीदी कर प्रदेश के अन्य शहरों ही नहीं देश के अन्य प्रदेशों में भी भेजते हैं जिसमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र के सभी शहरों के साथ ही रायपुर, छत्तीसगढ़, हैदराबाद, इलाहाबाद, दिल्ली आदि तक स्वीट कॉर्न जाता है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
