मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में पश्चिमी विक्षोभ के चलते मानसून थोड़ा कमजोर पड़ गया था लेकिन एक बार फिर से मानसून की गतिविधियां एक्टिव हो रही है प्रदेश में 3 दिशाओं से एक साथ बादल की आवाजाही चल रहे हैं जिसके चलते बादलों की सक्रियता बढ़ी है सावन के पहले दिन दोपहर बाद जिला मुख्यालय सहित कई ब्लॉकों में झमाझम बारिश दर्ज की गई है साथ में मौसम विभाग के अनुसार लोकल सिस्टम की सक्रियता के चलते बुधवार को बारिश की संभावना है वहीं गुरुवार को मानसूनी बादलों की सक्रियता बढ़ने की संभावना है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।
