बाल संरक्षण एवं संवर्धन सप्ताह के अंतर्गत 2 स्थानों पर विधिक जागरूकता शिविर संपन्न ========================================================== प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री जितेन्द्र कुमार शर्मा के आदेशानुसार जिला न्यायाधीश एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्रीमती सविता ओगले के मार्गदर्शन में बाल संरक्षण एवं संवर्धन सप्ताह के अंतर्गत गत दिवस ग्राम पंचायत धूसेवानी और शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल चंदनगांव छिंदवाड़ा में विधिक जागरूकता शिविर संपन्न हुआ । शिविर में जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री विजय खोबरागड़े ने ग्रामीणों और बालिकाओं को शिक्षा के मौलिक अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जहां 14 वर्ष तक के बच्चों को नि:शुल्क एवं अनिवार्य शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है, वहीं प्रत्येक माता-पिता या पालक का दायित्व है कि वे अपने 14 वर्ष तक के बच्चों को अनिवार्य शिक्षा दिलायें।