जिला शिक्षा अधिकारी श्री बघेल ने किया जिले के पांढुर्णा विकासखंड की शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण ============================================================ जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस.बघेल द्वारा जिले के पांढुर्णा विकासखंड की शालाओं का आकस्मिक निरीक्षण करने के साथ ही विकासखंड स्तरीय एफ.एल.एन.कक्षा-3 के प्रशिक्षण का जायजा लिया गया । निरीक्षण के दौरान छिंदवाड़ा के आर.एम.एस.ए.श्री अग्रवाल, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री योगीराज वानोड़े, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक श्री लहु सरोदे, बी.ए.सी. व सी.ए.सी. उपस्थित थे । जिला शिक्षा अधिकारी श्री बघेल द्वारा शासकीय हाई स्कूल एम.पी.एल.पांढुर्णा में कक्षा 9वी अंग्रेजी माध्यम प्रारंभ की तैयारी का जायजा लिया गया। साथ ही पांढुर्णा की लाल बहादुर शास्त्री शासकीय प्राथमिक शाला, सीएम राईज प्राथमिक शाला व सीएम राईज उच्चतर माध्यमिक शाला का भी निरीक्षण किया गया । उन्होंने विकासखंड स्तरीय एफ.एल.एन.कक्षा-3 के प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों से चर्चा कर उन्हें शैक्षणिक सत्र की तैयारी के संबंध में आवश्यक जानकारी प्रदान की ।
