36 महिलाओं को सिखाई निशुलक ड्राइविंग

सुबह की सुर्खियां

जिले में अभी तक 465.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज ========================================================== जिले की औसत वर्षा 1059 मि.मी. है तथा जिले में अभी तक 465.5 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 677.4 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 18 जुलाई को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान 11 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 18 जुलाई को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान तहसील छिंदवाड़ा में 1.6, मोहखेड़ में 0.3, तामिया में 10, अमरवाड़ा में 2, हर्रई में 17.4, पांढुर्णा में 13.4 बिछुआ में एक, परासिया में 45.1, जुन्नारदेव में 27.2, चांद में 0.4 और उमरेठ में 24.8 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में एक जून से अभी तक तहसील छिन्दवाड़ा में 449.6, मोहखेड़ में 452.5, तामिया में 551, अमरवाड़ा में 495.6, चौरई में 374.3, हर्रई में 621.8, सौंसर में 362, पांढुर्णा में 314.6, बिछुआ में 277.8, परासिया में 590.5, जुन्नारदेव में 622.4, चांद में 414.7 और उमरेठ में 524 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज की गई है।

लिपिकवर्गीय कर्मचारियों के लेखा प्रशिक्षण के नवीन सत्र के लिये आवेदन पत्र आमंत्रित ========================================================== शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला जबलपुर द्वारा जबलपुर संभाग के सभी शासकीय कार्यालयों के लिपिकवर्गीय कर्मचारियों के लेखा प्रशिक्षण के एक अगस्त से प्रारंभ हो रहे नवीन सत्र के लिये 21 जुलाई को शाम 5 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं । सहायक ग्रेड-3 के पद पर एक वर्ष की लगातार सेवा पूरी करने वाले कर्मचारी अपने कार्यालय प्रमुख के माध्यम से निर्धारित तिथि तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं । यह प्रशिक्षण शासकीय कर्मचारियों के लिये नि:शुल्क है तथा अर्ध्दशासकीय, निगम, मंडल व निकाय के कर्मचारियों को राज्य शासन द्वारा निर्धारित प्रशिक्षण शुल्क 2 हजार रूपये का चालान सत्र में प्रवेश होने पर अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।

सीएम इंटर्नशिप के अंतर्गत आवेदकों के साक्षात्कार की प्रक्रिया के अंतर्गत 19 जुलाई को 3 विकासखंडों के आवेदकों के होंगे साक्षात्कार ========================================================== सीएम इंटर्नशिप (मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र) के अंतर्गत भरे गए आवेदनों में आवेदकों के लिये आज से विकासखंडवार जनपद पंचायत छिन्दवाड़ा के सभागार में साक्षात्कार की प्रक्रिया जारी है तथा 19 जुलाई को विकासखंड परासिया के आवेदकों का प्रात: 9 बजे, हर्रई के आवेदकों का दोपहर 12 बजे व बिछुआ के आवेदकों का दोपहर 3 बजे से साक्षात्कार होगा । साक्षात्कार के लिये चयनित प्रतिभागी लिंक https://services.mp.gov.in/eservice/subResults के माध्यम से अपना नाम देख सकते है। इसके अलावा जनसंपर्क छिन्दवाड़ा के सोशल मीडिया पेज के माध्यम से भी देख सकते है। साक्षात्कार के लिये चयनित प्रतिभागियों को उनके मोबाईल नंबर पर भी सूचित किया जा रहा है । सीएम फैलो श्री गौरव कुमार जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना 2023 के अंतर्गत मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र की चयन प्रक्रिया का प्रथम चरण पूर्ण हो गया है तथा द्वितीय चरण में साक्षात्कार की प्रक्रिया 17 से 20 जुलाई तक आयोजित की जा रही है । उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के दौरान आवेदकों को अपने साथ आवेदन पत्र का प्रिंट, फोटो आईडी (आधार कार्ड आदि), मूल निवास प्रमाण पत्र, 10वीं, 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर की मार्कशीट, 2 पासपोर्ट साइज फोटो, एन.एस.एस., एन.सी.सी.व अन्य सर्टिफिकेट आदि मूल दस्तावेज सहित लाना आवश्यक है । उन्होंने बताया कि व्दितीय चरण की प्रक्रिया में प्रथम दिन विकासखंड मोहखेड़, पांढुर्णा व छिन्दवाड़ा और व्दितीय दिन विकासखंड अमरवाड़ा, तामिया व चौरई के आवेदकों का साक्षात्कार लिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को विकासखंड जामई के आवेदकों का प्रात: 10 बजे व सौसर के आवेदकों का दोपहर 12:30 बजे से साक्षात्कार का आयोजन किया गया है ।

अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने के लंबित आवेदनों के निराकरण के लिये 2 दिवसीय विशेष शिविरों का आयोजन 19 जुलाई से ======================================================= कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा सेवा में रहते हुये शासकीय कर्मचारियों की मृत्यु के बाद परिवार के आश्रित सदस्य द्वारा प्रस्तुत किये गये अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान करने के लंबित आवेदनों के निराकरण के लिये 19 जुलाई और 21 जुलाई को शिविर का आयोजन किया गया है । इस संबंध में सभी आवेदकों को निर्देश दिये गये हैं कि स्कूल शिक्षा विभाग के कार्यालय में प्रस्तुत किये गये आवेदनों/अनुकंपा नियुक्ति नस्ती की प्रति के साथ निर्धारित तिथि पर आयोजित शिविर में उपस्थित होना सुनिश्चित करें। जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस.बघेल ने बताया कि विशेष शिविर में 19 जुलाई को जिले के विकासखंड छिंदवाड़ा, परासिया, चौरई व मोहखेड़ और 21 जुलाई को विकासखंड सौंसर, पांढुर्णा व अमरवाड़ा में दोपहर 12 बजे से लंबित अनुकंपा नियुक्ति प्रकरणों के संबंध में आवेदकों को प्रचलित निर्देशों/नियमों से अवगत कराया जायेगा । साथ ही उनके अनुकंपा नियुक्ति के प्रकरणों का निराकरण किया जायेगा ।

प्रदेश में पटवारी भर्ती समेत कई मुद्दों को लेकर आज एनएसयूआई द्वारा मध्यप्रदेश राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। आज हमारे साथ कांग्रेस कार्यकारी अध्यक्ष, संदीप भकने ने विशेष बातचीत कर ज्ञापन के सम्बन्ध में जानकारी साझा की।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले के विकास खंड तामिया में निर्माण कार्य में अनियमितता बरतने संबंधित शिकायत को लेकर सोमवार को जिला कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले द्वारा विभिन्न विकास कार्यों का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। जिसमें ग्राम पंचायत बाकी के ग्राम आलीवाडा में प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना तूफानों के अंतर्गत स्वीकृत सिंचाई तालाब के निर्माण कार्य निरीक्षण किया और 1 माह के भीतर पूर्ण करने के निर्देश दिए ।क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि ,जिले में स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत जिला कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले सहित जिले भर के 135 अधिकारियों ने स्कूल पहुंचकर बच्चों को शिक्षा बनकर पढ़ाया।जहां बच्चों को शिक्षा का महत्व बताया तो वहीं शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। इस संबंध में बच्चों को अपने अनुभव साझा किए। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्यप्रदेश राज्य के छिन्दवाडा जिले के विकासखड पाढुर्णा से पंद्माकर ठोकरे बता रहे हैं कि, नगर पालिका द्वारा शहर में स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है,जिसके अंतर्गत सभी रोड ,नालिया शौचालय ,की साफ सफाई जोरों से जारी है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।