सीएम इंटर्नशिप के अंतर्गत आवेदकों के साक्षात्कार की प्रक्रिया के अंतर्गत 19 जुलाई को 3 विकासखंडों के आवेदकों के होंगे साक्षात्कार ========================================================== सीएम इंटर्नशिप (मुख्यमंत्री जनसेवा मित्र) के अंतर्गत भरे गए आवेदनों में आवेदकों के लिये आज से विकासखंडवार जनपद पंचायत छिन्दवाड़ा के सभागार में साक्षात्कार की प्रक्रिया जारी है तथा 19 जुलाई को विकासखंड परासिया के आवेदकों का प्रात: 9 बजे, हर्रई के आवेदकों का दोपहर 12 बजे व बिछुआ के आवेदकों का दोपहर 3 बजे से साक्षात्कार होगा । साक्षात्कार के लिये चयनित प्रतिभागी लिंक https://services.mp.gov.in/eservice/subResults के माध्यम से अपना नाम देख सकते है। इसके अलावा जनसंपर्क छिन्दवाड़ा के सोशल मीडिया पेज के माध्यम से भी देख सकते है। साक्षात्कार के लिये चयनित प्रतिभागियों को उनके मोबाईल नंबर पर भी सूचित किया जा रहा है । सीएम फैलो श्री गौरव कुमार जैन ने बताया कि मुख्यमंत्री युवा इंटर्नशिप योजना 2023 के अंतर्गत मुख्यमंत्री जन सेवा मित्र की चयन प्रक्रिया का प्रथम चरण पूर्ण हो गया है तथा द्वितीय चरण में साक्षात्कार की प्रक्रिया 17 से 20 जुलाई तक आयोजित की जा रही है । उन्होंने बताया कि साक्षात्कार के दौरान आवेदकों को अपने साथ आवेदन पत्र का प्रिंट, फोटो आईडी (आधार कार्ड आदि), मूल निवास प्रमाण पत्र, 10वीं, 12वीं, स्नातक और स्नातकोत्तर की मार्कशीट, 2 पासपोर्ट साइज फोटो, एन.एस.एस., एन.सी.सी.व अन्य सर्टिफिकेट आदि मूल दस्तावेज सहित लाना आवश्यक है । उन्होंने बताया कि व्दितीय चरण की प्रक्रिया में प्रथम दिन विकासखंड मोहखेड़, पांढुर्णा व छिन्दवाड़ा और व्दितीय दिन विकासखंड अमरवाड़ा, तामिया व चौरई के आवेदकों का साक्षात्कार लिया जा चुका है। उन्होंने बताया कि 20 जुलाई को विकासखंड जामई के आवेदकों का प्रात: 10 बजे व सौसर के आवेदकों का दोपहर 12:30 बजे से साक्षात्कार का आयोजन किया गया है ।
