शांति समिति की बैठक का आयोजन 25 जुलाई को ========================================================= जिले में आगामी 29 जुलाई को मोहर्रम पर्व शांति व सद्भावनापूर्वक मनाये जाने की दृष्टि से विचार-विमर्श के लिये 25 जुलाई को शाम 4 बजे से कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक का आयोजन किया गया है । जिला प्रशासन द्वारा समिति के सभी सदस्यों से इस बैठक में उपस्थिति का अनुरोध किया गया है ।

जिला शिक्षा अधिकारी ने ली विकासखंड छिन्दवाडा की बैठक ======================================================== जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.एस.बघेल ने आज विकासखंड छिन्दवाडा के अंतर्गत सी.बी.एस.सी एवं म.प्र.बोर्ड द्वारा संचालित सभी अशासकीय शालाओं के संचालकों, प्राचार्यों की बैठक ली । बैठक में मुख्य रूप से नामांकन, मैपिंग, टी. सी., अंकसूची, बस्ते का वजन, पॉक्सो एक्ट की जानकारी एवं पॉक्सो शिकायत पेटी, परिवहन की जानकारी के अंतर्गत बसों के रजिस्ट्रेशन एवं बसों के ड्राईवर एवं कंडक्टरों की समस्त जानकारी प्राप्त की गई एवं क्षमता से अधिक बच्चों को बस में ना बैठाने और बाल अधिकार संरक्षण आयोग अधिनियम के बारे में जानकारी दी गई। साथ ही आर.टी.ई. नि:शुल्क प्रवेश में प्रवेशित छात्रों के साथ भेदभाव न करने एवं अन्य बिन्दुओं पर विस्तृत चर्चा एवं समीक्षा कर समझाईश दी गई। उन्होंने चेतावनी देते हुये कहा कि इसके बाद भी संस्थाओ द्वारा लापरवाही की गई, तो जिला स्तर से संस्था के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की जाएगी । बैठक में विकासखंड शिक्षा अधिकारी अशरफ अली, विकासखंड अकादमिक समन्यवक गजेन्द्र सिंह ठाकुर, जिला कार्यालय से दिनेश वर्मा, जनशिक्षक जी. सी. मांडवी, अनिल सूर्यवंशी,राकेश सिसोदिया, बसंत वर्मा उपस्थित थे ।

पी.डब्ल्यू.डी.की सड़कों पर गड्ढा मिले तो करें सूचित ========================================================== कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग संभाग छिंदवाड़ा श्री आशिफ मंडल ने सर्वसाधारण को सूचित किया है कि वर्षाकाल में लोक निर्माण विभाग संभाग छिन्दवाडा के अंतर्गत आने वाले मार्गों में यदि कोई गड्ढा (क्षतिग्रस्त) भाग पाया जाये, तो सुधार कार्य के लिये संभाग के नोडल अधिकारी श्री आकाश खरे, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग उप संभाग क्रमांक-2, छिन्दवाड़ा के मोबाईल नंबर- 7000195079 पर सूचित कर सकते हैं ।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने राजा दलपत शाह की प्रतिमा निर्माण स्थल का किया भूमि-पूजन प्राचीन दलसागर तालाब का होगा सौंदर्यीकरण ========================================================== मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने विकास पर्व पर अपने जन-दर्शन कार्यक्रम के दौरान सिवनी जिले के प्राचीन दलसागर तालाब में राजा दलपत शाह की प्रतिमा निर्माण स्थल का भूमि-पूजन किया। तालाब में 52 फीट ऊँची प्रतिमा स्थापित की जाएगी। दलसागर तालाब में 7 करोड़ 44 लाख रूपये की लागत से राजा दलपत शाह की प्रतिमा का निर्माण और सौंदर्यीकरण का कार्य किया जायेगा। सौंदर्यीकरण में फाउंटेन लाइट और साउंड सिस्टम का काम भी किया जायेगा। सांसद श्री ढालसिंह बिसेन, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती मालती डेहरिया, विधायक सिवनी श्री राय और श्री राकेश सिंह पाल सहित जन-प्रतिनिधि मौजूद थे।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम ने मोबाइल वाणी के माध्यम से मोहनीश हिवरकर से बातचीत किया। बातचीत के दौरान मोहनीश हिवरकर ने बताया कि देश को आर्थिक संकट से निकालने के लिए आत्मनिर्भर भारत योजना लागू किया गया है। इस योजना के तहत संगठिक क्षेत्र में रोजगार देने पर बल दिया जायेगा। विस्तारपूर्वक खबर सुनने के लिए क्लिक करें ऑडियो पर

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में छिंदवाड़ा नागपुर हाईवे में स्थित गहरानाला पूल एक बार फिर से क्षतिग्रस्त हो गया है। वर्षों की मशक्कत के बाद पुल के निर्माण में खामियां उजागर हुई है। साथ ही पुल के दोनों और मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है जिसको लेकर बीते दिनों टी एल की बैठक में जिला कलेक्टर श्रीमती शीतला पतली द्वारा नाराजगी जताई गई साथ ही शीघ्र सुधार कार्य करने के निर्देश दिए गए। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि प्रत्येक मंगलवार को जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है इसी कड़ी में जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रति सप्ताह मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं की सुनवाई की जाती है और संबंधित विभाग के अधिकारियों से इन समस्याओं का त्वरित निराकरण कराया जाता है । कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने आज जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनसुनवाई में 163 आवेदकों की समस्यायें सुनी । इस दौरान जिले के शहरी और ग्रामीण, दूरस्थ अंचलों से आये आवेदकों ने सामूहिक और व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपनी समस्याओं के निराकरण के लिये आवेदन प्रस्तुत किये । आज जनसुनवाई में मुख्य रूप से अनुकंपा नियुक्ति दिलाने, सीमाकंन व बंटवारा करने, प्रधानमंत्री आवास योजना की राशि दिलाने, भूमि का कब्जा दिलाने व आवासीय पट्टा प्रदाय करने, अवैध कब्जा हटाने, ट्रांसफार्मर का लोड बढ़ाने, पुलिया निर्माण करने, प्रसूति सहायता राशि दिलाने, आर्थिक सहायता दिलाने आदि से संबंधित आवेदन प्राप्त हुये। जनसुनवाई के दौरान आवेदकों के बैठने की व्यवस्था भी की गई थी। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

मध्य प्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिले से योगेश मोबाइल वाणी के माध्यम से बता रहे हैं कि, जिले में सैकड़ों स्कूल अभी भी अतिथि शिक्षकों के भरोसे संचालित हो रहे हैं जिसके चलते विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में है कुछ ऐसी समस्या को लेकर पांढुर्ना ब्लाक के ग्राम में जिला मुख्यालय पहुंचकर जनसुनवाई में ज्ञापन सौंपा गया इसके माध्यम से ग्रामीणों का कहना है कि उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कराघाट कामठी में एक भी नियमित शिक्षक नहीं है अतिथि शिक्षकों के भरोसे स्कूल संचालित हो रही है। क्लिक कर ऑडियो सुन सकते हैं।

छिन्दवाडा जिले की दिनभर की हलचल और मुख्य खबरे, खबरें फटाफट

कांग्रेस आईटी सेल की बैठक हुई