लिपिकवर्गीय कर्मचारियों के लेखा प्रशिक्षण के नवीन सत्र के लिये आवेदन पत्र आमंत्रित ========================================================== शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला जबलपुर द्वारा जबलपुर संभाग के सभी शासकीय कार्यालयों के लिपिकवर्गीय कर्मचारियों के लेखा प्रशिक्षण के एक अगस्त से प्रारंभ हो रहे नवीन सत्र के लिये 21 जुलाई को शाम 5 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किये गये हैं । सहायक ग्रेड-3 के पद पर एक वर्ष की लगातार सेवा पूरी करने वाले कर्मचारी अपने कार्यालय प्रमुख के माध्यम से निर्धारित तिथि तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं । यह प्रशिक्षण शासकीय कर्मचारियों के लिये नि:शुल्क है तथा अर्ध्दशासकीय, निगम, मंडल व निकाय के कर्मचारियों को राज्य शासन द्वारा निर्धारित प्रशिक्षण शुल्क 2 हजार रूपये का चालान सत्र में प्रवेश होने पर अनिवार्य रूप से जमा करना होगा।
