Transcript Unavailable.
विश्व आदीवासी दिवस पर विशेष बातचीत
Transcript Unavailable.
मतदाता जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाई
उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के नामों का प्रस्ताव भेजने के निर्देश ========================================================== नवागत कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों को निर्देश दिये कि 15 अगस्त को पुलिस ग्राउंड छिन्दवाड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के नामों का प्रस्ताव उल्लेखनीय कार्यो के विवरण सहित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत छिन्दवाड़ा में भेजना सुनिश्चित करें ताकि उनके नामों का परीक्षण किया जाकर प्रशस्ति वितरण सूची में उनके नाम सम्मिलित किया जा सकें ।
रिजल्ट में गड़बड़ी.......थर्ड सेमेस्टर में सीसीई में एक जैसे अंक मिले, रीचेकिंग की मांग
निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है मध्यप्रदेश- मुख्यमंत्री श्री चौहान जारी हैं सिंचाई परियोजनाओं, सीएम राइज स्कूलों, मेडिकल कॉलेजों, सड़क निर्माण और पेयजल परियोजनाओं के कार्य ========================================================= मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि मध्यप्रदेश निरंतर प्रगति पथ पर अग्रसर है। विकास पर्व के दौरान कई परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हो रहा है। मुझे बताते हुए प्रसन्नता है कि 16 जुलाई से मध्यप्रदेश में विकास पर्व चल रहा है। अब तक हमने 7 हजार 245 करोड़ की 15 सिंचाई परियोजनाओं का लोकार्पण किया है। इसके साथ ही 36 हजार 348 करोड़ रुपये की 13 सिंचाई योजनाओं का भूमिपूजन किया गया है तथा 83 सीएम राइज स्कूलों का कार्य प्रारंभ हो रहा है। मुख्यमंत्री ने बताया कि नये स्वीकृत मेडिकल कॉलेजों के शिलान्यास के कार्यक्रम हो रहे हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग और सड़क निर्माण के 21 हजार 900 करोड़ रुपये के 1207 कार्यों के भूमिपूजन भी संपन्न हो रहे हैं। अमृत योजना के अंतर्गत शहरी पेयजल परियोजनाओं के लिए 3 हजार करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत 28 हजार 471 करोड़ रुपये की 15 हजार 450 पेयजल समूह परियोजनाओं के भूमि पूजन जैसे अनेक विकास के काम जारी हैं। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में पौधरोपण के उपरांत मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा में यह जानकारी दी।
एमएलबी स्कूल छिंदवाड़ा में स्वीप प्लान व निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण संबंधी बैठक संपन्न ======================================================== निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और एसडीएम छिंदवाड़ा श्री सुधीर कुमार जैन की अध्यक्षता में आज शासकीय महारानी लक्ष्मी बाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय छिंदवाड़ा में स्वीप प्लान व निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण संबंधी बैठक संपन्न हुई। बैठक में बीएजी ग्रुप के गठन, उनके दायित्व, स्वीप गतिविधियों का संचालन, निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम आदि पर नेशनल लेवल मास्टर ट्रेनर प्रो.डॉ.पी.एन.सनेसर द्वारा विस्तार से प्रशिक्षण दिया गया । निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी और एसडीएम छिंदवाड़ा श्री जैन ने मतदान प्रतिशत बढ़ाने, निर्वाचक नामावली को शुद्ध करने और पात्र मतदाताओं के नाम जोड़ने पर जोर दिया । बैठक में विधानसभा स्वीप नोडल अधिकारी एवं बीआरसी श्री अशरफ अली, निर्वाचन शाखा के श्री पुरुषोत्तम शेंडे, प्राचार्य श्री भारत सोनी, विधानसभा छिंदवाड़ा की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, ग्राम पंचायत सचिव, नगरपालिक निगम के वार्ड मोहर्रिर, कैंपस एंबेसेडर, ई.एल.सी. क्लब, शाला के संस्था प्रमुख, जन शिक्षक आदि उपस्थित थे।
व्हॉलीबॉल प्रतिभा चयन कार्यक्रम 9 व 10 अगस्त को =========================================================== जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि व्हॉलीबॉल छात्रावास नरसिंहपुर में व्हालीबॉल खेल में खिलाड़ियों के चयन के लिए 9 व 10 अगस्त को टी.टी. स्टेडियम छिंदवाड़ा में प्रतिभा चयन कार्यक्रम आयोजित किया गया है । इस चयन प्रतिभा कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले बालक खिलाड़ी आयु संबंधी प्रमाण-पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर उपस्थित हो सकते हैं । इसके लिये खिलाडियों की आयु एक जुलाई 2023 को 12 से 18 वर्ष के मध्य होना अनिवार्य है। व्हालीबॉल खेल प्रतिभा चयन कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले खिलाड़ियों को आवास, भोजन, यातायात पर स्वयं व्यय वहन करना होगा ।
Transcript Unavailable.
