व्हॉलीबॉल प्रतिभा चयन कार्यक्रम 9 व 10 अगस्त को =========================================================== जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी ने बताया कि व्हॉलीबॉल छात्रावास नरसिंहपुर में व्हालीबॉल खेल में खिलाड़ियों के चयन के लिए 9 व 10 अगस्त को टी.टी. स्टेडियम छिंदवाड़ा में प्रतिभा चयन कार्यक्रम आयोजित किया गया है । इस चयन प्रतिभा कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले बालक खिलाड़ी आयु संबंधी प्रमाण-पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेज लेकर उपस्थित हो सकते हैं । इसके लिये खिलाडियों की आयु एक जुलाई 2023 को 12 से 18 वर्ष के मध्य होना अनिवार्य है। व्हालीबॉल खेल प्रतिभा चयन कार्यक्रम में सम्मिलित होने वाले खिलाड़ियों को आवास, भोजन, यातायात पर स्वयं व्यय वहन करना होगा ।
