उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के नामों का प्रस्ताव भेजने के निर्देश ========================================================== नवागत कलेक्टर श्री मनोज पुष्प ने सभी विभाग प्रमुख अधिकारियों को निर्देश दिये कि 15 अगस्त को पुलिस ग्राउंड छिन्दवाड़ा में स्वतंत्रता दिवस समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों के नामों का प्रस्ताव उल्लेखनीय कार्यो के विवरण सहित मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत छिन्दवाड़ा में भेजना सुनिश्चित करें ताकि उनके नामों का परीक्षण किया जाकर प्रशस्ति वितरण सूची में उनके नाम सम्मिलित किया जा सकें ।