वीडियो कॉल से लापरवाही सामने आने पर बंद पाई गई 36 आंगनवाड़ी केन्द्र की कार्यकर्ताओं को नोटिस जारी ======================= कलेक्टर के मार्गदर्शन में महिला एवं बाल विकास विभाग छिंदवाड़ा द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों की बेहतरी, प्रदाय सेवाओं में सुधार और बच्चों को सुपोषित करने के उद्देश्य से नवाचार किया गया है। इसके तहत अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा आंगनवाड़ी केन्द्रों के औचक निरीक्षण के साथ ही वीडियो कॉल द्वारा आंगनवाडी केन्द्रों की मॉनिटरिंग की जा रही है। जिले की प्रत्येक परियोजना के अंतर्गत एक दिन में 10 से 15 आंगनवाडी केन्द्रों पर वीडियो कॉल के माध्यम से आंगनवाड़ी केन्द्र पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं बच्चों की उपस्थिति तथा नाश्ता एवं भोजन के समय पर बच्चों की उपस्थिति की मानिटरिंग सुनिश्चित की जा रही है । इस नवाचार के सकारात्मक परिणाम मिलने लगे हैं और लापरवाही सामने आ रही है । जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग ने बताया कि 28 दिसंबर को मॉनिटरिंग और समीक्षा के दौरान वीडियो कॉल एवं पोषण ट्रेकर एप पर 36 आंगनवाड़ी केन्द्र बंद पाए जाने पर संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

परिवहन विभाग ने वाहनों के परमिट और सुरक्षात्मक साधनों के दृष्टिगत किया सघन जांच अभियान प्रारंभ जिले के उमरेठ-मोरडोंगरी मार्ग पर की वाहनों की जांच 12 वाहनों से वसूला गया 36500 रूपये जुर्माना ======================= राज्य शासन द्वारा गुना जिले में हुई बस दुर्घटना के दृष्टिगत दिये गये निर्देशों के परिपालन में कलेक्टर छिंदवाड़ा के मार्गदर्शन में क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय द्वारा वाहनों के जाँच अभियान को और सघन किया गया है और कड़ाई से वाहनों की जांच प्रारंभ कर दी गई है । आज परिवहन विभाग के जाँच दल द्वारा जिले के उमरेठ-मोरडोंगरी मार्ग पर पहुंचकर सभी वाहनों की बारीकी से जाँच की गईं, जिसमें वाहनों के परमिट व सुरक्षात्मक साधनों पर विशेष ध्यान दिया गया। साथ ही बस संचालक द्वारा यात्रियों से बलपूर्वक अधिक किराया लेने, क्षमता से अधिक सवारी बसों में बैठाने, वाहनों में किराया सूची नहीं लगाने आदि की लिखित शिकायतों व सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों को देखते हुए भी परिवहन जांच दल द्वारा वाहनों की सघन जांच की गई। परमिट व सुरक्षात्मक साधनों के साथ ही सवारी बसों और अन्य सभी छोटे-बड़े वाहनों की फिटनेस संबंधी बारीकी से जाँच की गई जो कि आने वाले समय में निरंतर जारी रहेगी। जिस वाहन में कुछ विशेष खामियां पाई जाएंगी, तो उन वाहनों की यथा स्थान सवारी खाली करवाकर उस सवारी वाहन का तत्काल फिटनेस निरस्त किया जायेगा । जांच के दौरान जिन वाहन संचालकों द्वारा मध्यप्रदेश मोटर यान अधिनियम का उल्लंघन पाया गया, उन वाहनों पर तत्काल चालानी करते हुए लगभग 12 वाहनों से 36500 रूपये जुर्माना लिया गया और 2 वाहन चालकों द्वारा बिना लाइसेंस, बीमा के वाहन संचालित पाये जाने पर वाहन जप्त कर सांवरी पुलिस चौकी की अभिरक्षा में सुरक्षार्थ खड़ा करवाया गया। अन्य बस संचालकों को भी समझाइश दी गई है कि अगर भविष्य में इस तरह की शिकायत प्राप्त होती है तो परिवहन अधिकारी द्वारा उन वाहनों का परमिट निरस्त करते हुए उन वाहनों की जप्ती की कार्यवाही भी की जायेगी ।

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

विकसित_भारत_संकल्प_यात्रा के अंतर्गत आज जनपद पंचायत छिन्दवाड़ा की ग्राम पंचायत थुनियाउदना में शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रचार रथ के माध्यम से केन्द्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई एवं विभिन्न योजनाओं का लाभ लेने हेतु आवेदन भी प्राप्त किए गए।

Transcript Unavailable.

कक्षा 12 वीं के बाद आगे क्या और कैसे पढ़ना, शिक्षक छात्रों को दे रहे जानकारी

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.

Transcript Unavailable.