Transcript Unavailable.

बेस्ट ऑफ़ फाइव का नियम कर दिया खत्म दसवीं के विद्यार्थी सभी विषयों पर दे ध्यान

पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के लिये ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित ==================================================== भारत सरकार की प्रधानमंत्री यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत सेन्ट्रल सेक्टर योजना के तहत पिछड़ा वर्ग तथा विमुक्त घुमक्कड़ वर्ग के कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिये ऑनलाईन आवेदन पत्र 5 जनवरी 2024 तक आमंत्रित किये गये हैं । इस संबंध में जारी दिशा निर्देशानुसार ये छात्रवृत्ति योजना उन विद्यार्थियों के लिये लागू होगी जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय 2.50 लाख से कम है इसका लाभ ओबीसी वर्ग के साथ-साथ ईबीसी वर्ग के छात्र-छात्राओं को भी प्रदान किया जायेगा । इस योजना की पात्रता संबंधी जानकारी एनएसपी पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है। सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण विभाग छिंदवाड़ा ने बताया कि जिले में संचालित सभी शासकीय एवं अशासकीय हाई स्कूल/उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों से आग्रह किया गया है कि वे अपनी संस्थाओं में अध्ययनरत सभी पात्र छात्र-छात्राओं से उपरोक्त छात्रवृत्ति योजना के आवेदन पत्र ऑनलाईन भरवाकर छात्रवृत्ति योजना से छात्रों को लाभान्वित करायें तथा यह कार्यवाही 5 जनवरी 2024 के पूर्व संपन्न किया जाना सुनिश्चित करें ।

बस स्टैंड में लौटी रौनक, परिवहन सेवा हुई बहाल, आटो रिक्शा भी दौड़ने लगे

जल जीवन मिशन के अंतर्गत जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन 4 जनवरी को ================================================= म.प्र.जल निगम मर्यादित परियोजना क्रियान्वयन ईकाई छिन्दवाड़ा के अन्तर्गत माचागोरा ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत 722 ग्रामों में से 216 ग्रामों में जल निगम का कार्य प्रगतिरत है। इन 216 ग्रामों में श्री सहयोगी फाउण्डेशन सहायक क्रियान्वयन एजेंसी द्वारा प्रचार-प्रसार एवं क्षमतावर्धन का कार्य किया जा रहा है। कलेक्टर श्री मनोज पुष्प की अध्यक्षता में जे.पी. इन होटल छिन्दवाड़ा में जिला स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला का आयोजन 4 जनवरी को प्रात: 11:30 बजे से किया गया है। इस कार्यशाला में सभी जिला अधिकारियों से उपस्थित होकर अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपेक्षा की गई है। म.प्र.जल निगम मर्यादित परियोजना क्रियान्वयन ईकाई छिन्दवाड़ा के महाप्रबंधक ने बताया कि जल जीवन मिशन भारत सरकार की महत्वाकांक्षी योजना है जिसके सफल क्रियान्वयन के लिये जिला स्तरीय अधिकारियों के सहयोग एवं समन्वय की आवश्यकता है। उन्होंने बताया कि श्री सहयोगी फाउण्डेशन के सहयोग से इस कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है ।

सावित्रीबाई फुले की जयंती पर जानिए उनके जीवन के रोचक तथ्य

जिला मुख्यालय छिंदवाड़ा के 2 परीक्षा केन्द्रों में राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 का आयोजन 8 से 13 जनवरी 2024 तक कलेक्टर श्री पुष्प द्वारा परीक्षा के सफलतापूर्वक संचालन और परीक्षा केन्द्रों के आकस्मिक निरीक्षण के लिये उड़नदस्ता दल का गठन ======================= म.प्र.लोक सेवा आयोग इंदौर द्वारा आगामी 8 से 13 जनवरी 2024 तक प्रात: 10 से दोपहर एक बजे तक एक सत्र में जिला मुख्यालय छिंदवाड़ा के 2 परीक्षा केन्द्रों शासकीय नवीन जवाहर बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सीएस काम्पलेक्स आजाद चौक रोड और प्राचार्य शासकीय हायर सेकंडरी स्कूल चंदनगांव नागपुर रोड में राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2022 का आयोजन किया गया है। इस परीक्षा में 359 परीक्षार्थी सम्मिलित होंगे । कलेक्टर श्री मनोज पुष्प द्वारा इस परीक्षा के सफलतापूर्वक संचालन और परीक्षा केन्द्रों पर आकस्मिक निरीक्षण के लिये उड़नदस्ता दल का गठन किया गया है जिसमें राजस्व अनुविभागीय अधिकारी छिंदवाड़ा श्री सुधीर कुमार जैन और तहसीलदार छिंदवाड़ा श्री सच्चिदानंद त्रिपाठी को शामिल किया गया है । उन्होंने उड़नदस्ता दल के अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि 8 से 13 जनवरी 2024 तक निर्धारित परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण करें और जिला कार्यालय में प्रतिवेदन प्रस्तुत करें ।

Download | | Get Embed Code

हाथ की हथेलियों में एक्यूप्रेशर पॉइंट्स से होते है अनेक रोग ठीक

सभी दलों के दिग्गज रहे मंच पर मौजूद

ड्राइवर यूनियन की हड़ताल हुई समाप्त