पीएम यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के लिये ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित ==================================================== भारत सरकार की प्रधानमंत्री यशस्वी छात्रवृत्ति योजना के अंतर्गत सेन्ट्रल सेक्टर योजना के तहत पिछड़ा वर्ग तथा विमुक्त घुमक्कड़ वर्ग के कक्षा 9वीं से 12वीं तक अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिये ऑनलाईन आवेदन पत्र 5 जनवरी 2024 तक आमंत्रित किये गये हैं । इस संबंध में जारी दिशा निर्देशानुसार ये छात्रवृत्ति योजना उन विद्यार्थियों के लिये लागू होगी जिनके अभिभावकों की वार्षिक आय 2.50 लाख से कम है इसका लाभ ओबीसी वर्ग के साथ-साथ ईबीसी वर्ग के छात्र-छात्राओं को भी प्रदान किया जायेगा । इस योजना की पात्रता संबंधी जानकारी एनएसपी पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है। सहायक संचालक पिछड़ा वर्ग अल्पसंख्यक कल्याण विभाग छिंदवाड़ा ने बताया कि जिले में संचालित सभी शासकीय एवं अशासकीय हाई स्कूल/उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के प्राचार्यों से आग्रह किया गया है कि वे अपनी संस्थाओं में अध्ययनरत सभी पात्र छात्र-छात्राओं से उपरोक्त छात्रवृत्ति योजना के आवेदन पत्र ऑनलाईन भरवाकर छात्रवृत्ति योजना से छात्रों को लाभान्वित करायें तथा यह कार्यवाही 5 जनवरी 2024 के पूर्व संपन्न किया जाना सुनिश्चित करें ।
