मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बताना चाहतें है ,कि जिले में इन दिनों कोरोना कर्फ्यू चल रहा है। और इसी के साथ जिले के राशन दुकानें बंद है। रोजगार छिन गया है, नया कोई काम मिल नहीं रहा है, घर में बैठे गरीब परिवार को अब राशन दुकानों से अनाज भी नहीं मिल पा रहा है। यह हाल है जिले के दो लाख से अधिक परिवारों का जो बीते 18 दिनों से राशन दुकानों खुलने का इंतजार कर रहे हैं। लॉकडाउन की अवधि में गरीब परिवारों की हालत बहुत खराब हो चुकी है। और जिले में 3 लाख 48 हजार गरीब परिवार निवास करते हैं। इन परिवारों को राशन की योजना के तहत बहुत कम दर पर अनाज उपलब्ध होता है। पर साल 2021 का यह चौथा महीना है। इन चार महीने में कभी कर्मचारियों की हड़ताल रही तो कभी आनाज का आवंटन नहीं हुआ।अब 1 अप्रैल से राशन दुकानें पूरी तरह से बंद है। शासन की अनुमति के बाद भी विक्रेता संक्रमण के खतरे को देखते हुए दुकानें खोलने के लिए तैयार नहीं है।
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बताना चाहतें है ,कि जिले में कोरोना संक्रमण निरंतर बढ़ता जा रहा है। साथ ही मौतों का आंकड़ा भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है। चाहे वैक्सीनेशन और लॉकडाउन कर बरती जा रहे एतिहात के बावजूद भी जिले में कोरोना का कहर जारी है। ना तो संक्रमण की गति कमजोर पड़ रही है। और ना ही मौतों का सिलसिला थम रहा है। रविवार को 49 कोरोना संदिग्धो की मौत हो गई हैं।
वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर की चपेट में पूरा देश आज कोरोना की जंग लड़ रहा है। और मध्य प्रदेश में भी छिंदवाड़ा जिला कोरोना का हॉटस्पॉट केंद्र बना हुआ है। महाराष्ट्र के सीमावर्ती ब्लॉकों में कोविड सेंटर की मांग को लेकर आज तेली समाज संगठन की अध्यक्षा व समाजसेवि श्रीमती रत्नमालाताई पीसे ने मोबाइलवाणी पर कोविड सेंटर की मांग को लेकर विशेष बातचीत की।
जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए जिला कलेक्टर श्री सौरव कुमार सुमन ने जिले में 19 अप्रैल का कोरोना कर्फ्यू बढ़ाकर 26 अप्रैल कर दिया गया है। और जिससे कोरोना संक्रमण को रोकने में मदद मिल सके और लोग कोरोना गाइडलाइन का पालन सकें।.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
आज छिंदवाड़ा मोबाइलवाणी पर चैत्र नवरात्रि एवं श्रीराम नवमी के पावन पर्व पर हम एक ऐसी शख्सियत से रुबरु होने जा रहे जिन्होंने रंगमंच पर रामलीला में लंकापति रावण की जिवंत झांकी के माध्यम से दर्शकों को मन मोह लेते हैं राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक, वरिष्ठ रंगकर्मी, हास्य-व्यंग्य कवि, पर्यावरणविद एवं मोटिवेटर आदरणीय विजय आनंद दुबे सर से जो इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते कोरोना से जंग मेरा पर्व मेरे घर पर अपनी महत्त्वपूर्ण राय मोबाइल वाणी के साथ साझा कर रहे हैं ।
जिला प्रशासन के द्वारा कोविड-19 के तहत कोरोना संक्रमण को रोकने की दिशा में ,उठाए गए महत्त्वपूर्ण कदम
जिला प्रशासन के द्वारा कोविड-19 के तहत कोरोना संक्रमण को रोकने की दिशा में उठाए गए महत्त्वपूर्ण कदम एवं मोबाइल वाणी की मुहिम का असर विषय पर संयुक्त रुप से मोबाइल वाणी के प्रदेश समन्वयक अशोकजी शर्मा , युवा सक्रिय जनपद पंचायत सदस्य संदिपजी भकने, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक अशोकजी डोगरे, डॉ अनुप सिंह एवं रिपोर्टर योगेश गौतम की विशेष बातचीत
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बता रहे है ,कि जिले में बढ़ती कोरोना संक्रमण को देखते हुए छिंदवाड़ा अनाज व्यापारी संगठन ने निर्णय लिया गया है, कि कृषि उपज मंडी का कामकाज 24 अप्रैल तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है। इसके पहले 18 अप्रैल तक बंद रखने का निर्णय लिया गया था । परंतु वर्तमान परिस्थिति में कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए 24 अप्रैल तक बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बता रहे है ,कि जिले में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन द्वारा ट्रेन से आने वाले यात्रियों की थर्मल स्कैनिंग की जा रही है। और संध्दिग्ध मिलने पर इनका इलाज कराया जा रहा है। जिले में 8 अप्रैल से 19 अप्रैल तक जिले में कोरोना कर्फ्यू लगा दिया गया है।
जिले में कोरोना संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है । साथ ही संक्रमण के साथ-साथ मौतों का आंकड़ा रुक नहीं रहा है। वहीं शनिवार को जिले में 38 कोरोना मरीजों की मौत हो गई है। इसी के साथ आरटीफीसीआर लैब से जारी मे शनिवार को 73 मरीजों की पुष्टि हुई है। वही 66मरीज स्वस्थ होकर घर बैठे हैं।
मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बताना चाहतें है ,कि जिले में कोरोना संक्रमण के कारण कोरोना कर्फ्यू लगा हुआ है। किंतु लोगों को राशन की कमी ना हो इसलिए 2 माह का राशन शासकीय उचित मूल्य की दुकान पर वितरित किया जा रहा है, किंतु बहुताकार में सेवा सहकारी समिति प्रबंधक की कथित कार्यप्रणाली के चलते वितरण व्यवस्था की उचित व्यवस्था नहीं की गई है। 20 वार्डों वाली बड़ी पंचायत के उपभोक्ताओं की उमड़ी भीड़ सोसायटी गेट के समक्ष लगना सोसाइटी प्रबंधक की गड़बड़ी उजागर हो रही है। वहीं दूसरी और उपभोक्ताओं के लिए पीने के पानी की व्यवस्था एवं धूप से बचाव के लिए छांव की व्यवस्था भी सोसाइटी प्रबंधक द्वारा नहीं की गई है। ज्ञात हो कि पूर्व में वार्डों के हिसाब से राशन वितरण किया जाता था। किंतु इस बार ऐसी व्यवस्था नदारद नजर आ रही है।
