लगातार बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच में एमपी बोर्ड से होने वाली कक्षा 9वी और 11वीं की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है। शुक्रवार सुबह इन परीक्षाओं की तैयारी को लेकर उत्कृष्ट विद्यालय छिंदवाड़ा से जिले भर के स्कूल के लिए परीक्षा सामग्री का वितरण किया जाना था। पूर्व से जारी हुए परीक्षा सामग्री वितरण के कारण काम को रोक दिया गया । और श्याम को लोक शिक्षा संचालनालय आदेश जारी करते हुए कक्षा 9वी और 11वीं की परीक्षा निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं।

जिले में गेहूं उपार्जन को लेकर जिला प्रशासनिक अमला जोर-शोर से खरीदी में जुटा हुआ है । जिले के करीब 8 ब्लॉकों में 70 खरीद केंद्र खुले स्थान हो गए हैं। बदलते मौसम को देखते हुए इन स्थानों पर अनाज को सुरक्षित रखने के कोई इंतजाम नहीं है। किसानों को भी अपनी फसल को बेचने के लिए घंटों धूप में खड़े रहकर अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है।

जिले में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर बड़ी ही तेजी के साथ बढ़ रही हैं। वहीं संक्रमण भी निरंतर बढ़ता ही जा रहा है। संक्रमण के बढ़ने के साथ ही मौतों का सिलसिला भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है । वहीं शुक्रवार को जिले में 42 कोरोना संध्दिग्ध मरीजों की मृत्यु हो गई है। जिसमें शहर के परतला मोक्षधाम में 27, नागपुर रोड स्थित देवर्धा मोक्ष धाम में 12 और कब्रिस्तान में तीन का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया है। वहीं शुक्रवार को आर्टिफिशियल लैब से जारी रिपोर्ट में 75 नए कोरोना संक्रमित की पुष्टि की गई है।

जिले के विकासखंड अमरवाड़ा में कोरोना संक्रमण के साथ-साथ मलेरिया वह टाइफाइड जैसे मरीजों की पुष्टि हो रही है। और स्वास्थ्य व्यवस्था चरमराई हुई हैं ।परेशान हो रहे नगरवासी और आसपास के लोग.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

भरपूर गुणों से युक्त है नींबू यहां औषधि दी लाभकारी है । जिससे वर्तमान परिस्थितियों में व्यक्ति की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में भी यह लाभकारी है।.विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।

मन्दिरो मस्जिद जैन मंदिर तथा घरों मैं पूजा अर्चना के साथ-साथ वर्तमान परिस्थितियों में संक्रमण से लड़ने के लिए भगवान से प्रार्थना की जा रही है। कि ऐसी विकट परिस्थितियों में हमें स्वयं साहस प्रदान करें ताकि इस विकट परिस्थितियों से बिना घबराए निपटा जा सके ऐसे घर घर प्रार्थनाएं की जा रही है।

जिले में कोरोना संक्रमण को ध्यान में रखते हुए जिला कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन ने 26 अप्रैल तक कोरोना कर्फ्यू को बढ़ा दिया गया है । जिस गति से कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में निरंतर बढ़ोतरी देखी जा रही थी ।इसी को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। शांति समिति की बैठक में कोरोना कर्फ्यू को बढ़ाने के लिए र बात रखी थी। वहीं वर्तमान में जिले में कोरोना संक्रमण को नियंत्रण में करने के लिए कोरना कर्फ्यू के द्वारा लोगों को कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की गई है।

सर्दी, जुकाम, खांसी, बुखार ओ समाप्त करने और शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहायक है

पूरा देश कोरोना महामारी की जंग लड़ रहा है। इसी बीच में स्वास्थ्य सुविधाएं भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं । सौसर विकासखंड में सामाजिक संगठनों व जनप्रतिनिधियों ने सौंसर सिविल अस्पताल में 50 बेड का कोविड सेंटर खोलने को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर मांग की है। साथ ही वर्तमान में कोरोना संक्रमण की स्थिति को लेकर जानकारी दी। इसको लेकर सदस्य जनपद पंचायत सौंसर संदीपजी भकने ने मोबाइलवाणी पर जानकारी साझा की।

रमजान: रोजे और इबादत का महीना छिंदवाड़ा - मुस्लिम धर्म का पाक महीना रमजान शरीफ इबादत का महीना है।इस महीने में विशेष रूप से रोजे रखे जाते हैं ,साथ ही दिन-रात इबादत का सिलसिला चलता है । इस वर्ष कोरोना संक्रमण के चलते कोविड-19 की गाइड लाइन के अनुसार लोगों को अपने-अपने घरों में ही इबादत कर रहे हैं । कोरोना में कैसे मनाएं रमजान का महीना इस विषय पर राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक मो. शाहिद अंसारी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय खिरसाडोह से एक खास मुलाकात छिंदवाड़ा मोबाइलवाणी पर