मध्यप्रदेश राज्य के जिला छिंदवाड़ा से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि पिछले 1 वर्ष से बंद पड़ी शैक्षणिक गतिविधियों को ऑनलाइन कक्षाओं के माध्यम से पूरा किया जा रहा है। एक बार फिर वैसे ही हालात बने हुए हैं। जिसको देखते हुए शिक्षा विभाग ने अब पढ़ाई के अलावा खेलकूद की गतिविधियों को भी ऑनलाइन करने की तैयारी कर ली है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने फिट इडिया मूवमेट अभियान के अंतर्गत कैलेंडर के अनुसार माह मार्च और अप्रैल में दौड़, चलन प्रतियोगिता व माह मई- जून में योग, प्राणायाम, मेडिटेशन आदि गतिविधियां संचालित की जानी थी।
जिले में गेहूं उपार्जन में जुटे कर्मचारियों के लगातार संक्रमित होने की घटनाएं सामने आ रही है। वहीं गुरुवार को बोरगांव समिति के प्रबंधक की मौत के साथ ही अब तक चार कर्मचारी गेहूं खरीद केंद्र के दौरान कोरोना संक्रमित से मृत्यु हो चुकी हैं । वहीं 23 कर्मचारी अब भी कोरोना संक्रमण से जूझ रहे हैं । सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं होने से ऐसे हालात बन रहे हैं। ऐसी स्थितियों में गेहूं उपार्जन में किसान समर्थन मूल्य पर गेहूं किस तरह बेचे और इन केंद्रों पर संक्रमण को ध्यान में रखते हुए इन केंद्रों पर पहुंचने की समस्याएं बढ़ सकती हैं।
जिले में कोरोना काल का दूसरा वेब जिले में भारी पड़ रहा है। संक्रमित के रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। वहीं मौतों का सिलसिला भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। इसी के साथ गुरुवार को 34 कोरोना संदिग्धो मरीजों की मृत्यु हो गई है। जिसमें शहर के परतलामोक्ष धाम में 23, नागपुर रोड स्थित देवर्धा मोक्षधाम में आठ और कब्रिस्तान में तीन कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किए गए। हालांकि प्रशासन ने जारी बुलेटिन में मौतों का आंकड़ा दो बताया गया है। वहीं आर्टिफिशियललैब से जारी रिपोर्ट में गुरुवार को 76 की पुष्टि की है।
जिले में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच में 7 दिन के लोगडॉन के बाद भी जिले में कोरोना संक्रमण के मरीजों की संख्या में कमी नहीं आई है। लगातार बढ़ती संक्रमितो की संख्या और मौतों के आंकड़े में कमी नहीं आने के कारण सोमवार तक कोरोना कर्फ्यू की तिथि बढ़ा दी है। वही पहले शुक्रवार को तक लॉकडाउन खुलने खोला जाना था, लेकिन जिला कलेक्टर श्री सौरभ कुमार सुमन द्वारा जारी आदेश के तहत सोमवार 19 अप्रैल सुबह 6 बजे तक जिले में लोकडॉन लगाया गया है।
आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में विधायको ने गिनाई प्रभारी मंत्री के सामने समस्याएं ट्रेन का संचालन बंद करने की मांग, विकासखंड स्तर पर खुले कोविड सेंटर छिंदवाड़ा मोबाइलवाणी पर विगत कई दिनों से चल रहे अभियान में ग्रामीणों ने उठाये थे यह दोनों मुद्दे । छिंदवाड़ा मोबाइलवाणी पर विगत कई दिनों से चल रहे अभियान में ग्रामीणों ने ट्रेन का संचालन बंद करने का एवं सौसर विकास खंड के सिविल अस्पताल में कोविड सेंटर खोलने की मांग ग्रामीणों द्वारा कि जा रही थी । कल बुधवार को संपन्न आपदा प्रबंधन समिति की बैठक में विधायको ने जिले मे अन कंट्रोल हो चूके कोरोना संक्रमण की समिक्षा बैठक में प्रभारी मंत्री अरविंद सिंह भदौरिया ने विधायको के साथ सिंधी बात की । कलेक्ट्रेट सभागृह में हुई बैठक में ज़िले के विधायकों ने कोरोना संक्रमण से बिगड़े हालातों पर प्रभारी मंत्री को अवगत कराया । प्रभारी मंत्री ने विधायकों की मुख्यमंत्री से कराई बात बैठक में विधायको ने कहा कि नागपुर ट्रेन की वजह ज़िले में कोरोना संक्रमित मरिजो की संख्या में बढ़ोत्तरी हो रही है । कुछ समय के लिए ट्रेन का संचालन बंद करना अब आवश्यक हो गया है । विधायकों की इस मांग पर प्रभारी मंत्री श्री भदोरिया ने तुरंत ही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से विधायको की बात कराई जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वे इस मामले में जल्द ही रेल मंत्री से बात करेंगे ताकी ताकी संक्रमण को रोका जा सके इस आपदा प्रबंधन समिति में विकासखण्ड स्तर पर कोविड केयर सेंटर का भी मुद्दा प्रमुखता से उठाया जिसमें 50 बेड के कोविड केयर सेंटर के साथ आॅक्सीजन, प्रर्याप्त दवाईयां , वेंटिलेटर से लेकर कोविड मरिजो को दी जाने वाली सभी सुविधाएं उपलब्ध हो । ज्ञात हो की छिंदवाड़ा मोबाइल वाणी पर इन मद्दो को लेकर क्षेत्र के सत्तपक्ष, विपक्ष , समाजसेवी यो और ग्रामीणों की विशेष बातचीत को प्रमुखता से प्रसारित करवाया जिसमें पुनारामजी बाविसटाले, राजेन्द्र भक्ते ,पंकज ठाकरे, योगेश सोमकुवर,डाॅ अनुप सिह,संदिप भकने, ज्ञानेश्वर डोबने, गोपाल कोठे,महेश बागडे,अशोक डोंगरे आदी मोबाइल वाणी के साथ विशेष रूप यह मुद्दे उठाए साथ कुछ क्षेत्र के कुछ लोगों ने इस समस्याओं की ओर मुख्यमंत्रीजी का पत्र के माध्यम से ध्यानाकर्षण भी किया है ।
जिले के विकासखंड सौसर में सिविल अस्पताल में कोविड सेंटर बनाने की मांग उठ रही है। इसको लेकर कई सामाजिक संगठन और प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर अवगत भी कराया है। और टीकाकरण, रोको-टोको अभियान, मेरा मास्क मेरी सुरक्षा, दो गज दूरी मास्क है जरूरी के साथ सामाजिक कार्यकर्ता व युथ आफ सौंसर के उपाध्यक्ष गोपालजी कोठे अपने मोबाइलवाणी पर जानकारी साझा की।
प्रदेश के सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधक मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया ने बुधवार को जिले के संचालित कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। वहा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने होम आइसोलेशन में दो कोविड मरीजों से दूरभाष के माध्यम से बात की, और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। साथ ही सेंटर संचालक की व्यवस्थाओं का सराहा गया।
जिले में कोरोना संक्रमण का आहार निरंतर बढ़ता ही जा रहा है । कोरोना संक्रमण के साथ ही मौतों का सिलसिला भी थमने का नाम नहीं ले रहा है। वहीं बुधवार को जिले में 40 कोरोना संध्दिग्धो की मृत्यु हो गई है । जिसमे शहर के परतला मोक्षधाम में 25, नागपुर रोड के देवर्धा मोक्षधाम में 11, कब्रिस्तान में दो और पांढुर्णा में 2 मृतकों का कोरोना प्रोटोकॉल के तहत अंतिम संस्कार किया गया है । वहीं प्रशासन ने जारी बुलेटिन में सिर्फ एक मौत की पुष्टि की है । आर्टिफिशियल लैब से जारी रिपोर्ट में बुधवार को 72 नए कोरोना संक्रमितो की पुष्टि की है।
कोरोना संक्रमण के कारण छिंदवाड़ा जिले का विकासखंड सौसर मे इन दिनों हॉटस्पॉट केंद्र बना हुआ है। और यहां पर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर आज हमारे साथ में पंकजजी ठाकरे में मोबाइलवाणी पर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर विशेष बातचीत की।
शोक संदेश ..... अजबरावजी उपासे का निधन ग्राम पंचायत रामाकोना के सेवानिवृत्त पंचायत सचिव अजाबरावजी उपासे का आज दोपहर में दु:खद निधन हुआ। वे अपने पिछे भरापुरा परिवार छोड़ गये ।आप लंबे समय से अस्वस्थ थे। आज ही शाम को स्थानीय मोक्षधाम में अंतिम संस्कार किया गया। श्रीं उपासे के निधनं पर क्षेत्र के विविध सामाजिक, धार्मिक संगठनों , पंचायत प्रतिनिधियों ने शोक व्यक्त किया ।
