प्रदेश के सहकारिता एवं लोक सेवा प्रबंधक मंत्री डॉ अरविंद सिंह भदौरिया ने बुधवार को जिले के संचालित कोविड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का औचक निरीक्षण किया गया। वहा की व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने होम आइसोलेशन में दो कोविड मरीजों से दूरभाष के माध्यम से बात की, और उनके स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। साथ ही सेंटर संचालक की व्यवस्थाओं का सराहा गया।
