मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा नवमी और ग्यारहवीं की परीक्षा निरस्त कर दी गई है। इसके बाद इन शिक्षकों का रिजल्ट तिमाही और छह माही की परीक्षा परिणाम के आधार पर तैयार किया करना है। इसके लिए विभाग ने 5 मई तक का समय दिया है। रिजल्ट तैयार करने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से स्कूलों को फॉर्मेट भी भेजा गया है। जिसके आधार पर रिजल्ट तैयार किया जाना है। शिक्षकों की मानें तो तिमाही और छमाही के रिजल्ट की जानकारी है। और नए फॉर्मेट के आधार पर वार्षिक परीक्षा का रिजल्ट समय पर तैयार कर लिया जाएगा।
जिले में बीते 21 दिनों से बंद राशन दुकानों के खुलने की उम्मीद बुधवार को जताई जा रही है। प्रशासन ने लगातार प्रयास के बाद कुछ विक्रेताओं ने दुकान खोलने के लिए हामी भरी हुई है । हालांकि कोरोना संक्रमण के विक्रेताओं को छोड़कर शेष विक्रेताओं की दुकान खुलेगी। वहीं जिले में 811 राशन दुकानों का संचालन 600 विक्रेता कर रहे हैं। 1 अप्रैल से अब तक जिले में लगभग सभी दुकानें बंद हैं। जिले के 3 लाख 48 हजार परिवारों में से महज 40 प्रतिशत परिवारों को राशन का वितरण हुआ है। अब भी 60 प्रतिशत यानी दो लाख से ज्यादा परिवारों को राशन का वितरण का इंतजार है।
रामाकोना में गौ मांस बेचने के आरोप में गरमाय महोल के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को पकडा, प्रकरण कायम कर जेल भेजा । ग्रामीणों ने आरोपियों को मरी गाय के साथ पकड़ने के बाद पुलिस को सुचना दी थी । मौके पर पहुंची पुलिस पुलिस के सामने ग्रामीणों ने वर्ग विशेष के खिलाफ नारेबाजी करने से तनाव की स्थिति बन गई थी । डीएसपी एसपी सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार रामाकोना के वार्ड 16 निवासी आरोपी पीरु उर्फ़ पीर मोहम्मद 70 साल, उसकी पत्नी हसिना बी 55 साल, बेटा सैफूद्दीन 35 साल व बहू नुर फातिमा 27 साल को गौ मांस बेचने के आरोप में गिरफ्तार किया गया आरोपीयों को बुधवार न्ययालय में पेश किया गया जहां उनका जेल वारंट काटा । घटना में फरियादी बने राज पिता संजय ठाकुर 20 की वर्ष की रिपोर्ट आरोपियों के खिलाफ धारा 429,34 आईपीसी, 4/9( म. प्र.गौवंश प्रतिशोध अधिनियम 2004) के तहत मामला कायम किया है । ग्रामीणों ने आरोपी के घर से जब्त मृत गोवंश को कुछ समय नागपुर -छिंदवाड़ा सड़क पर रख कर प्रदर्शन किया इस दौरान आवागमन बाधित हुआ । आरोपी वर्ग विशेष से होने से ग्राम में तनाव की स्थिति को रोकने के लिए बुधवार को घटना स्थल पर पुलिस बल तैनात रहा ।
कोरोना काल में लोग अपने घरों में रहकर ही राम जन्म महोत्सव मना रहे हैं ।साथ ही चेत्र नवरात्र का आज का नौवां दिन है ।और रामनवमी की दिन भगवान राम के जन्म को भी अपने घरों में रहकर मना रहे हैं ।जिस तरीके से करोड़ों प्रोटोकॉल के तहत गाइडलाइन में यह अपने घर में रखकर त्यौहार मनाने के लिए अपील की गई है।
एक सरल घरेलू उपाय जिससे संक्रमण नही होगा तथा गले मे खराश नही होगी और अपने आसपास का वातावरण कीटाणुरहित होगा
मोबाइल वाणी के माध्यम से 7 अप्रैल विश्व स्वास्थ्य दिवस पर डॉ अनुप सिंह सर ने मोबाइल वाणी के माध्यम से यह मांग की गई थी, कि सभी 18 वर्ष से अधिक आयु के लोगों को कोविड का टीका लगाने की मांग की गई थी।और इस पर अनुप सिंह सर ने मोबाइलवाणी के माध्यम से यह राय रखी हुई थी। जिस तरीके से कोरोना संक्रमण निरंतर बढ़ रहा है। इसको रोकने के लिए को भी टीका ही एक कारगर उपाय है। और मोबाइलवाणी के माध्यम से उन्होंने यहां मांग की थी। सरकार द्वारा 19 अप्रैल को सभी 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को कोविड का टीका लगाने का निर्णय लिया गया है । वहीं 1 मई से को भी टीका लगाया जाएगा।
इस समय पूरा देश कोरोना महामारी से लड रहा है। और कई स्थानों पर कोरोना कर्फ्यू लगा दिया गया है। और आने वाले दिनों में रामजन्म महोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ में भारत में मनाया जाता है ,परंतु इस वर्ष कोरोना महामारी के कारण घर में रहकर मनाने की अपील की जा रही है। हमारे साथ सामाजसेविका व तेली समाज संघटन की अध्यक्षा रत्नमाला ताई पीसे ने मोबाइलवाणी पर विशेष बातचीत की।
जिले में मौसम और बारिश में घुली ठंडक के करण तेंदूपत्ता तोड़ने का काम आगे बढ़ सकते हैं। वन विभाग ने इस वर्ष मई के पहले सप्ताह में एक मई या फिर 5 मई से तेंदूपत्ता तौडाई का लक्ष्य रखा है। लेकिन पिछले कुछ दिनों में लगातार बारिश और बादलों के डेरा रहे हैं । जिससे तेज गर्मी नहीं पढ़ पा रही है ,ऐसे में तेंदूपत्ता देर से आ रहा है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अब तक 12 से 14 दिन का समय है, यदि इस बीच मौसम अच्छा रहा तो तेंदू पत्ते का उत्पादन सही तरीके से हो सकता है।
मध्य प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 9वी और 11वीं की परीक्षा को निरस्त कर दिया गया है । और अकादमी सत्र में पूर्व में लिए गए टेस्ट के आधार पर मूल्यांकन करने के निर्देश दिए गए हैं । यहां पर ऐसे विद्यार्थी जिन्होंने तिमाही और छमाही परीक्षा नहीं दी है, ऐसे विद्यार्थी को दूसरे मौके देने की परीक्षा पर विचार किया जा रहा है। इसके बाद ही इनका रिजल्ट जारी किया जाएगा। यदि जिले की बात करें तो यहां पर पिछले माह में हुए छःमाही परीक्षा में कक्षा नवमी के 2770 और कक्षा ग्यारहवीं के 538 विद्यार्थियों ने परीक्षा नहीं दी थी। जिन्हें आने वाले दिनों में होने वाली दूसरी अवसर की परीक्षा देना होगा।
जिले में कोरोना संक्रमण बेकाबू होता नजर आ रहा है। साथ ही मौतों का सिलसिला भी रुकने का नाम नहीं ले रहा है। प्रशासन की सख्ती और लोगों की इतिहास के बावजूद भी कोरोना बेकाबू हो गया है । वहीं सोमवार को जिले में 40 कोरोना संध्दिग्धो की मृत्यु हो गई है । वहीं आर्टिफिशियल लैब से जारी रिपोर्ट में 70 नए को राशन की पुष्टि की गई है।
