जिले में बीते 21 दिनों से बंद राशन दुकानों के खुलने की उम्मीद बुधवार को जताई जा रही है। प्रशासन ने लगातार प्रयास के बाद कुछ विक्रेताओं ने दुकान खोलने के लिए हामी भरी हुई है । हालांकि कोरोना संक्रमण के विक्रेताओं को छोड़कर शेष विक्रेताओं की दुकान खुलेगी। वहीं जिले में 811 राशन दुकानों का संचालन 600 विक्रेता कर रहे हैं। 1 अप्रैल से अब तक जिले में लगभग सभी दुकानें बंद हैं। जिले के 3 लाख 48 हजार परिवारों में से महज 40 प्रतिशत परिवारों को राशन का वितरण हुआ है। अब भी 60 प्रतिशत यानी दो लाख से ज्यादा परिवारों को राशन का वितरण का इंतजार है।