जिले में मौसम और बारिश में घुली ठंडक के करण तेंदूपत्ता तोड़ने का काम आगे बढ़ सकते हैं। वन विभाग ने इस वर्ष मई के पहले सप्ताह में एक मई या फिर 5 मई से तेंदूपत्ता तौडाई का लक्ष्य रखा है। लेकिन पिछले कुछ दिनों में लगातार बारिश और बादलों के डेरा रहे हैं । जिससे तेज गर्मी नहीं पढ़ पा रही है ,ऐसे में तेंदूपत्ता देर से आ रहा है। हालांकि अधिकारियों का कहना है कि अब तक 12 से 14 दिन का समय है, यदि इस बीच मौसम अच्छा रहा तो तेंदू पत्ते का उत्पादन सही तरीके से हो सकता है।