मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा जिला से योगेश गौतम मोबाइल वाणी के माध्यम से ये बताना चाहतें है ,कि जिले में इन दिनों कोरोना कर्फ्यू चल रहा है। और इसी के साथ जिले के राशन दुकानें बंद है। रोजगार छिन गया है, नया कोई काम मिल नहीं रहा है, घर में बैठे गरीब परिवार को अब राशन दुकानों से अनाज भी नहीं मिल पा रहा है। यह हाल है जिले के दो लाख से अधिक परिवारों का जो बीते 18 दिनों से राशन दुकानों खुलने का इंतजार कर रहे हैं। लॉकडाउन की अवधि में गरीब परिवारों की हालत बहुत खराब हो चुकी है। और जिले में 3 लाख 48 हजार गरीब परिवार निवास करते हैं। इन परिवारों को राशन की योजना के तहत बहुत कम दर पर अनाज उपलब्ध होता है। पर साल 2021 का यह चौथा महीना है। इन चार महीने में कभी कर्मचारियों की हड़ताल रही तो कभी आनाज का आवंटन नहीं हुआ।अब 1 अप्रैल से राशन दुकानें पूरी तरह से बंद है। शासन की अनुमति के बाद भी विक्रेता संक्रमण के खतरे को देखते हुए दुकानें खोलने के लिए तैयार नहीं है।
