बिहार राज्य से हमारे एक श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र नाथ ने कहा कि हमारी पार्टी का मुख्य उद्देश्य शिक्षा सुधार और शिक्षा को मजबूत करना है। इसको लेकर बहुत सारे कार्यक्रम को किए उन्होंने कहा की पार्टी के द्वारा 3 साल से लगातार शिक्षा सुधार के लिए आंदोलन चलाया गया। जितेंद्र नाथ ने कहा कि 5 सितंबर को डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के शुभ अवसर पर बिहार के विभिन्न जिला मुख्यालय में 25 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया जाएगा और सरकार के द्वारा जो नियम बनाया गया है कोरोना महामारी का सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क लगाकर धरना दिया जाएगा । ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर।

बिहार राज्य से हमारे एक श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि शुक्रवार को जदयू बरबीघा विधानसभा प्रभारी डॉ राकेश रंजन के नेतृत्व में हैदरचक, छबीलाटीका एवं कई अन्य गांव में लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए जागरूक करने को जागरूकता अभियान चलाया गया।डॉ राकेश ने बताया कि 29 अगस्त को सभी बूथ पर बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ा जाएगा। साथ ही साथ ग्रामीणों के बीच पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए फलदार एवं छायादार वृक्ष का पौधा वितरण किया गया।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर

बिहार राज्य से हमारे एक श्रोता,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि सुदूरवर्ती घाटकुसुम्भा प्रखण्ड अंर्तगत पानापुर पंचायत में एक भी मध्य विद्यालय नहीं होने के कारण शुक्रवार को रालोसपा के जिला अध्यक्ष, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ पप्पू राज और घाटकुसुम्भा के रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष अमीर महतो ने डीएम को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द मध्य विद्यालय खुलवाने की अपील की। रालोसपा नेता ने कहा कि पानापुर पंचायत शेखपुरा विधानसभा का सबसे पिछड़ा इलाका है। तमाम दावों और सुशासन के हवाई दावों के बीच सच यही है कि पानापुर पंचायत अभी भी जिला मुख्यालय से सड़क मार्ग से नहीं जुड़ा है। करीब 10 हजार की आबादी शिक्षा और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। पानापुर पंचायत के बच्चे लखीसराय के रेपुरा और सदाय बीघा जाने को मजबूर हैं। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर।

बिहार राज्य से हमारे एक श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि उत्पाद विभाग की टीम ने अलग -अलग स्थानों पर छापेमारी कर 14 लीटर चुलाई शराब के साथ दो कारोबारियों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। इस बाबत उत्पाद अधीक्षक विपिन कुमार ने बताया कि उत्पाद निरीक्षक पीयूष कुमार के नेतृत्व में उत्पाद टीम चेवाड़ा प्रखण्ड अंतर्गत सिझौड़ी गांव में छापामारी की। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर।

बिहार राज्य से हमारे एक श्रोता ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि शराब बिक्री और निर्माण के खिलाफ राज्य पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के आलोक में चलाए गए विशेष छापामारी के तहत अलग अलग थाना क्षेत्रों से 33 लीटर शराब बरामद की गई। जबकि छह सौ किलो जावा गुड़ को नष्ट किया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बरबीघा थाना पुलिस ने थाना अध्यक्ष विनोद कुमार झा के नेतृत्व में रमजानपुर गांव में छापामारी कर एक कारोबारी जगलाल चौधरी को 33 लीटर चुलाई शराब के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर ली। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर।

शुक्रवार को राजद के प्रदेश महासचिव विजय सम्राट अपने समर्थकों के साथ प्रखंड के महुअत,सुमका, बर्षा, जंगलीबीघा, जाखौर गांव में जनसम्पर्क अभियान चलाया। साथ ही ग्रामीणों के समस्या से अवगत हुए । उन्होंने कई नुक्कड़ सभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि 15 साल के कुशासन और झूठी विकास की सरकार ने जनता की कमर तोड़ दी है। सारी खोखले वादे से जनता ठग का शिकार बन गए। शिक्षा के गिरते स्तर , सिंचाई व्यवस्था में कोई सुधार नही , बेरोजगारों को कोई रोजगार नही , स्कूलो , अस्पतालों सहित सभी सरकारी कार्यालयों में शिक्षकों कर्मियों की बहाली आधर में सहित कई समस्याओं को गिनाया। जनता ने समस्याओं से अवगत कराया जिसमे खेती के लिए विजली की घोर समस्या है ।विजली रहती ही नही है ना खेत मे पोल तार लगाया गया जिससे आए दिन दुर्घटना होती रहती है ग्रमीणों ने बताया कि अपने से बांस में बांध कर तार को खेत ले जाया गया। जिससे काफी परेशानी झेलनी पड़ती है, न तो कहीं रोड बना है ना गली बानी है ना नाली बनाया गया है सबसे बड़ी पीने की पानी की गंभीर समस्या से अवगत कराया।इनके राजद अरियरी प्रखंड अध्यक्ष अबधेश रविदास,जिलाध्यक्ष संजय सिंह, प्रधानमहासचिव विजय यादव, सहित अन्य शामिल थे।

जिला में नए अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में निशांत कुमार ने अपना पदभार संभाला। उन्होंने कहा कि बिहार विधानसभा आम निर्वाचन 2020 को भयमुक्त वातावरण में, स्वच्छ ,निष्पक्ष, एवं पारदर्शी ढंग से कराना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है ।कोविड-19 संक्रमण के बारे में बताया कि इसकी रोकथाम के लिए हर संभव प्रयास करूंगा। जिले में विधि व्यवस्था सुव्यवस्थित करने के लिए हर संभव कदम उठाया जाएगा।मालूम हो कि शेखपुरा के निवर्तमान एसडीओ राकेश कुमार का स्थानान्तरण बेगूसराय जिला के तेघड़ा अनुमंडल हो जाने के बाद उनके साथ पर इन्होंने अपना योगदान दिया।

बिहारशरीफ 28 अगस्त हि सं:- जिले में संचालित नलजल योजना के तहत पंचायती राज विभाग द्वारा श्री नीतीश कुमार ,माननीय मुख्यमंत्री -बिहार के कर कमलों से विडियो कॉन्फ्रेंसिंग के मध्यम से नालंदा जिला के अस्थावां प्रखंड के अंतर्गत ओंदा पंचायत के वार्ड संख्या 3,4,5,6,7 एवं 9 का मुख्यमंत्री निश्चय योजना के तहत क्रियान्वित पेयजलापूर्ति योजना का उदघाटन किया गया ।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर

नदी में डुबने से ग्यारह वर्षिय किशोर की मौत बिहारशरीफ 26 हि सं:-हिलसा थानाक्षेत्र के गोसाईं पूरी गाँव के समीप बुधवार की सुबह आठ बजे नदी में डुबने से ग्यारह वर्षिय किशोर की मौत हो गयी.मृतक की पहचान गोसाईं पूरी गाँव निवासी अरबिंद पासवान के पूत्र सौरभ जीत कुमार के रूप में की गयी है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सौरभ जीत खेत में काम कर रहे अपने माँ के लिए खाना ले जा रहा था कि बांध पर से पैर फिसल गया और वह नदी के गहरे पानी में जा गीरा जिससे डुबने से उसकी मौत हो गयी.घटना को देख खेत में काम कर रहे मजदुरो ने जब शोर मचाया तो लोग नदी में किशोर का खोजबीन करने लगे.कुछ दुर जाने पर किशोर का शव बरामद किया गया.घटना कि सूचना हिलसा थाना पुलिस को दी गयी. हिलसा थाना पुलिस घटनास्थल पर जाकर घटना का जायजा लिया और शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है. हादसे के बाद परिजनों में रो रोकर बुरा हाल है

समाज की उत्थान के लिए कुशवाहा समाज ने की बैठक बिहारशरीफ 28 अगस्त हि सं:- जिला मुख्यालय स्थित जगदेव चौक राणा बीघा स्थित मद्रास मैरिज हॉल मे शुक्रवार को कुशवाहा समाज की अहम बैठक बुलाई गई. जिसकी अध्यक्षता अरविंद कुमार वर्मा एवं संचालन आर एस मेहता ने की.बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में रवि कुशवाहा शामिल हुए.बैठक को संबोधित करते हुए रवि कुशवाहा ने कहा कि दिन-प्रतिदिन सक्रिय एवं समर्पित समाज के कार्यकर्ताओं की हत्या बढ़ते ही जा रही है। जिससे समाज प्रशासन और सरकार के प्रति आक्रोशित है एवं हुआ अपने आप को उपेक्षित महसूस करता है। उन्होंने कहा कि अपने समाज के उत्थान एवं न्याय के लिए रक्त के एक-एक बूंद बेचना पड़े तो बेच डालेंगे। पिछले दिनों नालंदा जिला में लगातार सामाजिक कार्यकर्ताओं को हत्या हुई है लेकिन प्रशासन व सरकार के द्वारा कोई भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे दिन प्रतिदिन अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है। इस समाज के सक्रिय कार्यकर्ताओं को रडार पर लेकर हत्या की जा रही है। पिछले सप्ताह धनकी की। ग्राम के सक्रिय समाज कार्यकर्ता लोहा सिंह कुशवाहा की हत्या कर दी गई। क्षेत्रीय विधायक के सह पर यह सारा हत्या का कुकर्म रचा गया। जहां हत्या हुई वहां से थाना की दूरी मात्र 200 मीटर होने के बावजूद थाना से पुलिस पहुंचने में 2 घंटे के समय लेती है। इससे साफ जाहिर होती है क्षेत्रीय विधायक ऐसा हमें यह हत्या का सारा ताना-बाना बुना गया। हत्या करने के बावजूद आज भी अपराधी खुलेआम गांव में घूम रहा है। आज तक किसी भी अपराधी के अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पिछले लगभग 2 वर्ष पहले समाज के कर्मठ, होनहार एवं समर्पित समाज सेवक बैंक कर्मी जयवर्धन कुशवाहा जी को अपहरण कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। आज भी जयवर्धन कुशवाहा जी का हत्यारा खुलेआम सीना चौड़ा करके गली गली घूम रहा है और परिवार को लोगों को डराने की भी कोशिश कर रहा है। हमें आज भी डर है कि जयवर्धन जी के परिवार को आज भी जान-माल माल का हानि पहुंचा सकता है। कुशवाहा समाज के सभी सामाजिक एवं बुद्धिजीवी लोगों को राजनीति से ऊपर उठकर निम्न मांगों को समर्थन किया एवं सरकार से मांग किया गया। (1) मानपुर थाना प्रभारी एवं राजगीर विधानसभा के विधायक को निलंबित करें। (2) मृतक लोहा सिंह कुशवाहा के परिवार एवं बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए एवं बच्चों के पढ़ने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। (3) मृतक लोहा से कुशवाहा के हत्यारों को 1 सप्ताह के अंदर गिरफ्तार किया जाए एवं जल्द से जल्द फांसी की सजा सुनिश्चित की दी जाए। (4) जयवर्धन कुशवाहा के परिवार को पुनः सुरक्षा प्रदान की जाए एवं आर्म्स लाइसेंस प्रदान किया जाए। 5) जितने भी कुशवाहा समाज की हत्या हुई है, सभी अपराधी को स्पीडी ट्रायल किया जाए एवं न्याय को सुनिश्चित किया जाए। उपरोक्त मांगों को यदि 10 दिनों के अंदर पूरी नहीं की गई तो नालंदा जिला कुशवाहा समाज के लोग उग्र रूप धारण करते हुए प्रशासन को घेराव करने के लिए बाध्य होगा। बैठक में समाज के लोगों के द्वारा संकल्प किया गया कि यदि मांगों को पूरी नहीं होती है तो आगामी विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक भी वोट समाज के द्वारा नहीं दी जाएगी। बैठक में निम्न लोग उपस्थित थे। संजय कुशवाहा, घनश्याम कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, रामप्रवेश कुशवाहा, विक्रम कुशवाहा, चमेली वर्मा, बेबी कुशवाहा धर्मेंद्र कुशवाहा, उदय कुशवाहा, जीतू कुशवाहा, अर्जुन प्रसाद, सौरव मौर्य, धनु वर्मा, दीपक महतो, परमानंद प्रसाद, कामेश्वर महतो, उमाशंकर, शिव शंकर प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, नरेश महतो एवं सैकड़ों हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे। मोबाइल बाणी न्यूज़ एक्स्प्रेस/प्रमोद पाण्डेय