बिहार राज्य से हमारे एक श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अभियान समिति के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र नाथ ने कहा कि हमारी पार्टी का मुख्य उद्देश्य शिक्षा सुधार और शिक्षा को मजबूत करना है। इसको लेकर बहुत सारे कार्यक्रम को किए उन्होंने कहा की पार्टी के द्वारा 3 साल से लगातार शिक्षा सुधार के लिए आंदोलन चलाया गया। जितेंद्र नाथ ने कहा कि 5 सितंबर को डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिन के शुभ अवसर पर बिहार के विभिन्न जिला मुख्यालय में 25 सूत्री मांगों को लेकर धरना दिया जाएगा और सरकार के द्वारा जो नियम बनाया गया है कोरोना महामारी का सोशल डिस्टेंसिंग का पालन और मास्क लगाकर धरना दिया जाएगा । ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर।
