बिहार राज्य से हमारे एक श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि शुक्रवार को जदयू बरबीघा विधानसभा प्रभारी डॉ राकेश रंजन के नेतृत्व में हैदरचक, छबीलाटीका एवं कई अन्य गांव में लोगों को मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए जागरूक करने को जागरूकता अभियान चलाया गया।डॉ राकेश ने बताया कि 29 अगस्त को सभी बूथ पर बीएलओ के माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ा जाएगा। साथ ही साथ ग्रामीणों के बीच पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए फलदार एवं छायादार वृक्ष का पौधा वितरण किया गया।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर
