आगामी बिहार विधानसभा निर्वाचन की पूर्व तैयारी को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी कोषांग के साथ की बैठक बिहारशरीफ 21 अगस्त हि सं:- जिला निर्वाचन पदाधिकारी -सह- जिला पदाधिकारी योगेंद्र सिंह ने आज आगामी शुक्रवार को विधानसभा आम चुनाव की पूर्व तैयारी को लेकर जिला स्तर पर गठित विभिन्न कोषांगों के वरीय प्रभारी एवं नोडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की। कार्मिक कोषांग द्वारा लगभग 85 प्रतिशत कर्मियों के डेटाबेस का सत्यापन किया जा चुका है। उन्हें सोमवार तक शत प्रतिशत डेटाबेस का सत्यापन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। स्वीप कोषांग को मतदाता जागरूकता के लिए मल्टीमीडिया माध्यम से लगातार प्रचार प्रसार सुनिश्चित करने को कहा गया। कॉलेज के कैंपस एंबेसडर के साथ भी वर्चुअल संवाद के माध्यम से जागरूकता अभियान चलाने को कहा गया। प्रत्येक बूथ पर संबंधित बीएलओ के नेतृत्व में बूथ अवेयरनेस ग्रुप (बैग) का गठन कर इन के माध्यम से डोर टू डोर जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया। अन्य सहयोगी विभागों जैसे- जीविका, आईसीडीएस, कृषि आदि के पंचायत स्तरीय कर्मियों/ सदस्यों के माध्यम से भी छोटे-छोटे समूह में मतदाता जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया।वही दूसरी तरफ जिले के वाहन कोषांग को मतदान दल कर्मियों, पारा मिलिट्री फोर्सेज आदि की संख्या के आधार पर सोशल डिस्टेंसिंग के नॉर्म का अनुपालन करते हुए विभिन्न श्रेणी के वाहनों की आवश्यकता का आकलन करने एवं वाहनों की उपलब्धता की समीक्षा सुनिश्चित करने को कहा गया। चुनाव कार्य हेतु प्रतिनियुक्त किए जाने वाले सेक्टर पदाधिकारी एवं माइक्रो ऑब्जर्वर को नामित कर उनका प्रशिक्षण सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वल्नरेबल एवं क्रिटिकल बूथ की पहचान निर्धारित मापदंडों के आधार पर सुनिश्चित कर सूचीबद्ध करने का निर्देश दिया गया। निर्वाचन से संबंधित विभिन्न प्रकार की ऑनलाइन सुविधा एवं मोबाइल ऐप के उपयोग के बारे में अधिक से अधिक लोगों को जागरूक करने के लिए विभिन्न माध्यमों से प्रयास करने को कहा गया। साथ ही मतदाता सुविधा कोषांग को 1950 कॉल सेंटर एवं अन्य माध्यमों से मतदाताओं को आवश्यक जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया और प्रत्येक बूथ एवं सेक्टर के लिए रूट चार्ट एवं कम्युनिकेशन प्लान का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया। जन शिकायत समाधान कोषांग को 1950 कॉल सेंटर, ऑनलाइन एवं ऑफलाइन माध्यम से प्राप्त निर्वाचक एवं निर्वाचन से संबंधित शिकायतों का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने को कहा गया। चुनाव प्रचार से संबंधित तमाम आवश्यक अनुमति प्राप्त करने के लिए सिंगल विंडो प्रणाली को क्रियान्वित करने हेतु पूर्व तैयारी करने का निर्देश दिया गया। सभी कोषांगों को निर्धारित समय सीमा के अनुरूप अपने अपने दायित्व का निर्वहन सुनिश्चित करने को कहा गया। बैठक में उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, नगर आयुक्त, उप निर्वाचन पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी सहित विभिन्न कोषांगों के नोडल पदाधिकारी उपस्थित थे।

नालंदा में मास्क न पहनने वालों से 10 लाख जुर्माना वसूला  बिहारशरीफ21 अगस्त हि सं;-नालंदा जिले में करीब 1 माह से मास्क न पहनने वालों पर गाज गिर रही है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने वाले दुकानदार भी लगातार कार्रवाई की जद में आ रहे हैं। इसके अलावा वाहन चेकिंग का काम भी हर दिन किया जा रहा है। इस प्रकार जिलेभर में अब तक 9 हजार 726 लोगों से 10 लाख 2 हज़ार रुपये का जुर्माना वसूल गया है। साथ ही जिलेभर में कुल 823 दुकानों में छापेमारी कई गयी है। सख्ती का आलम यह रहा कि 1,362 वाहनों की जांचकर उसके चालक से भी जुर्माना वसूल गया। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने के आरोप में दर्जनों दुकानों को सील कर दिया गया। डीएम योगेंद्र सिंह ने बताया कि अभी जांच अभियान को और तेज़ किया जाएगा।बिहारशरीफ अनुमंडल में 4 हजार 374 लोगों से 2 लाख 18 हजार 700, हिलसा में 3 हजार 280 लोगों से एक लाख 64 हज़ार और राजगीर में 2 हजार 72 लोगों से एक लाख 3 हज़ार 600 रुपया जुर्माना वसूला गया है। बिहारशरीफ अनुमंडल में 697, हिलसा में 16 और राजगीर के 110 दुकानों में छापेमारी की गई। इस दौरान जिलेभर में 1362 वाहनों की जांच कर एक लाख दो हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया।डीएम ने बताया कि जब तक लोग मास्क लगाने के प्रति अभ्यस्त नहीं हो जाते, यह अभियान चलता रहेगा। मास्क न लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर पाने की वजह से ही लगातार कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढ़ रही है। इसको कंट्रोल करने के लिए जांच अभियान चलता रहेगा। इसमें और अधिक तेज़ी लाने के लिए संबंधित अधिकारियों को आदेश दे दिया गया है। मोबाइल बाणी न्यूज़ एक्स्प्रेस/प्रमोद पाण्डेय

बिहारशरीफ 28 अगस्त हि सं:-बिहार विधान सभा आम निर्वाचन 2020 के सफल आयोजन हेतु नेहरू युवा केंद्र नालंदा के तत्वधान में शुक्रवार को जिले के बीसों प्रखण्ड व पंचायत में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया । स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत मतदाता को जागरूक करने के लिए नेहरू युवा केंद्र की जिला युवा समन्वयक पिंकी गिरी की अध्यक्षता मे संवयसेवको के साथ बैठक की गई जिसमें लेखापाल शिव नारायण दास भी मौजूद रहे ।इस बैठक में कोरोना महामारी से सुरक्षा हेतु सभी सदस्यों को मास्क लगाने ,सोशल डिस्टेंसिंग का पालन ,करने के लिए बताया गया , साथ ही सभी मतदाताओं को भी कोरोना महामारी से सुरक्षा हेतु मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है ।meeting

रहुई प्रखंड क्षेत्र के पेसौर पंचायत के मुखिया पप्पू कुमार की मौत शुक्रवार की सुबह छह बजे हृदय गति रुक जाने के कारण हो गई। घटना के संबंध में बताया जाता है कि पप्पू मुखिया बिहारशरीफ से कार्य करके घर की ओर जा रहे थे कि अचानक उनकी तबीयत खराब हो गई। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर।

Transcript Unavailable.

छापामारी अभियान में 45 लीटर अवैध शराब बरामद बिहारशरीफ:-सिलाव थाना क्षेत्र के नेपुरा गांव में छापामारी अभियान के तहत 45 लीटर शराब एवं 100 बैलेंस हुआ बरामद किया गया जिला थाना अध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि नेपरा गांव में अवैध शराब का निर्माण धड़ल्ले से किया जा रहा है.जिसकी सूचना पर एक पुलिस टीम गठन कर छापेमारी की गई जिसमें 45 और 100 बैलेंस हुआ बरामद किया गया.इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है.पुलिस की भनक पाकर कारोबारी भागने में सफल रहा. हिन्दुस्थान समाचार/प्रमोद पाण्डेय

पंद्रह गाॅव में बनेगी बस स्टैंड, किया गया जगह का चयन बिहारशरीफ 26अगस्त हि सं:-ग्रामीण क्षेत्रों की सड़कों पर यत्र-तत्रबसें रुक जाती हैं.इससे सड़क जाम की समस्या तो होती ही है.साथ ही साथ सड़क दूर्घटनाएं भी होती रहती हैं. इसी समस्या के निराकरण को ले परिवहन विभाग ने नालंदा जिले में 15 गांवों में बस स्टॉप निर्माण करने की स्वीकृति दी है, जिसमें प्रत्येक बस स्टॉप के निर्माण पर एक लाख 90 हजार 300 रुपये खर्च होंगे.एक माह में निर्माण कार्य पूरा कराने का निर्देश:नालंदा जिला परिवहन पदाधिकारी सह सदस्य सचिव सड़क सुरक्षा समिति मनोज कुमार ने जिले में 15 गांवों का चयन कर बस स्टॉप निर्माण कराने के लिये कार्यादेश जारी कर दिया है. बस स्टॉप के कार्यान्वयन एजेंसी प्रखंड विकास पदाधिकारी को बनाया गया है. एक महीने के भीतर बस स्टॉप निर्माण कार्य पूरा करने का निर्देश दिया गया है.गुणवत्ता का ख्याल रखने का सख्त निर्देश:-ग्रामीण क्षेत्रों में बस स्टॉप नहीं रहने से बरसात और गर्मी के मौसम में बस के लिए इंतजार करने वाले यत्रियों को काफी परेशानी होती थी. इसे दूर करने के प्रयास में परिवहन विभाग जुट गया है. एक माह के भीतर सभी 5 बस स्टॉप का निर्माण पूर्ण कराने की जिम्मेदारी संबंधित क्षेत्र के प्रखंड विकास पदाधिकारी को दी गयी है. बस स्टॉप के निर्माण कार्य में गुणवत्ता का ख्याल रखने का सख्त निर्देश दिया गया है. इन स्थानों पर बनेगा बस स्टॉप बिहारशरीफ : बिहार-बरबीघा पथ में बिस्कुरवा अस्थावां : NH-82 से बरबीघा पथ में जाना सरमेरा : SH-78 से सरमेरा पथ में मीरनगर नूरसराय : बिहारशरीफ-नूरसराय पथ में चंडासी हरनौत : NH-30A से बाढ़ पथ में पोआरी रहुई : SH 78 में सोनसा गांव में राजगीर : NH-82 फोरलेन में हसनपुर गिरियक : पावापुरी-कतरीसराय पथ में दुर्गापुर सिलाव : बिहार-राजगीर पथ में कुल कतरीसराय : कतरीसराय मुख्य मार्ग में कतरी एकंगरसराय : एकंगरसराय-हिलसा पथ में दनियावां चंडी : चंडी आरसीडी पथ में भगवानपुर थरथरी : नूरसराय-हिलसा पथ में थरथरी परवलपुर : बिहार-एकंगरसराय पथ में मई नगरनौसा : NH-30A के दनियावां पथ में नगरनौसा इस संबंध में जिला परिवहन पदाधिकारी मनोज कुमार बताते है कि ग्रामीण सड़कों में बस स्टॉप का निर्माण कार्य कराना आवश्यक था. इसके लिए फिलहाल ।5 प्रखंडों में निर्माण कार्य कराने की स्वीकृति देने के साथही का्यदिश निर्गत कर दिया गया है. आवश्यकता पड़ने पर और भी जगहों पर बस स्टॉप का निर्माण कराया जायेगा

बिहार राज्य के नालंदा ज़िला से प्रमोद कुमार पांडेय ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि नगरनौसा थाना क्षेत्र के मवेशी हाट के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग 431पर ट्रक की चपेट में आने से चौदह वर्षिय किशोरी की मौत घटनास्थल पर ही हो गयी। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर।

आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए ई-संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है

हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज ग्रामीणों ने समाहरणालय का किया घेराव जिला मुख्यालय स्थित समाहरणालय में हत्यारों की गिरफ्तारी को लेकर सैकड़ों ग्रामीणों ने आज शरणालय का घेराव किया घटना के संबंध में बताया जाता है कि गत 16 अगस्त को अपराधियों ने एक घर में घुसकर चोरी करने के प्रयास किया विरोध करने पर महिला को चाकू मारकर हत्या कर दी बताया जाता है कि थरथरी थाना क्षेत्र के मौसी गांव में श्यामा देवी अकेली घर में रहती थी वही चोरों ने चोरी करने की नियत से घर में प्रवेश किया महिला द्वारा विरोध किए जाने पर उसे चाकू मारकर हत्या कर दी गई और चार लाख की संपत्ति लूट कर फरार हो गए घटना की सूचना पुलिस को दी गई मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए प्राथमिकी दर्ज की 15 दिन बीत जाने के पश्चात भी जब पुलिस द्वारा किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई हत्यारों की तो सैकड़ों ग्रामीणों ने आज बिहार शरीफ से पहुंचकर घटना को देखते हुए अनुमंडल पदाधिकारी ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया तब जाकर को समाप्त किया गया.