नालंदा जिला के एक प्राइवेट अस्पताल में मरीजों की जान खतरे में  बिहारशरीफ 22 अगस्त मोबाइल बाणी न्यूज़ एक्स्प्रेस नालंदा:-नालंदा जिला में प्राइवेट नर्सिंग होम कुकुरमुत्ते की तरह फैलता जा रहा है. बिहारशरीफ में आपकी नजर जिधर भी जाएगी उधर आपको कोचिंग और नर्सिंग होम दिख जाएंगे. जहां सुविधाएं तो नदारद होगी लेकिन मरीजों से पैसे ऐठे जाते हैं. ऐसा ही एक मामला सामने आया है. जहां डॉक्टर के नाम पर नर्स ही महिला का ऑपरेशन कर रही थी.मामला दीपनगर थाना के साठोपुर स्थित मोना हॉस्पीटल की है. स्वास्थ्य विभाग को इस अस्पताल की लगातार शिकायत मिल रही थी. जिसके बाद जिले के सिविल सर्जन डॉ राम सिंह अचानक मोना अस्पताल पहुंचे. जहाँ हॉस्पीटल के हालात देख सिविल सर्जन अवाक रह गए। अस्पताल में एक भी डॉक्टर नहीं था।वहीं ओटी में एक नर्स मरीज का ऑपरेशन करती मिली। वो भी एक गर्भवती महिला का सिजेरियन ऑपरेशन कर रही थी। इधर, मौका देखकर हॉस्पीटल के अन्य कर्मी फरार हो गए। आश्चर्य की बात ये है कि सिविल सर्जन बिना पुलिस बल के हॉस्पीटल पर छापेमारी करने गए थे। उन्होंने एक नर्स को ऐसा ऑपरेशन करते देखा, जिसमें जच्चा-बच्चा दोनों की जान जा सकती थी, फिर भी गिरफ्तार नहीं कर सके। सिविल सर्जन ने बताया कि सारी रिपोर्ट डीएम योगेन्द्र सिंह को दी जाएगी। वे जैसा निर्देश देंगे, किया जाएगा। सठोपुर स्थित मोना हॉस्पीटल बिना निबंधन और डॉक्टर के संचालित हो रहा है। मरीजों की अच्छी भीड़ रहती है। जिनका इलाज नर्स व अन्य स्वास्थ्यकर्मी करते हैं। यहां तक की ऑपरेशन का भी साहस कर देते हैं। इसी शिकायत के आधार पर वे अचानक मोना हॉस्पीटल पहुंचे थे। आपको बता दें कि दो महीने पहले भी सिविल सर्जन डॉ राम सिंह ने ही मोना हॉस्पीटल में छापेमारी की थी। उस समय भी वहां पर कोई चिकित्सक नहीं मिले थे। जिसकी रिपोर्ट वरीय पदाधिकारी को दी गई थी लेकिन आज तक इस अस्पताल प्रबंधन पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। जिले में प्राइवेट अस्पतालों के लगातार मिल रहे भयावह हालात किसी बड़े रैकेट की ओर इशारा कर रहे हैं। जिन पर समय रहते कार्रवाई नहीं की गई तो कभी भी किसी मरीज को जान गंवानी पड़ सकती है। मोबाइल बानी नालंदा न्यूज़ एक्सप्रेस के लिए प्रमोद कुमार पांडे
बिहारशरीफ में बैंक डकैती की कोशिश नाकाम, मौके पर पहुंचे आलाधिकारी बिहारशरीफ 22 अगस्त हि सं :-जिला मुुख्यालय बिहारशरीफ में शनिवार कि शाम पांंच बजे जहां बैंक डकैती की बड़ी कोशिश नाकाम हो गई है।इस बार बदमाशों ने एचडीएफसी बैंक को निशाना बनाया था।लेकिन कैश वाहन पर सवार लोगों की तत्परता से डकैती की कोशिश नाकाम हो गई है.मामला रामचंद्रपुर के एचडीएफसी बैंक की है. जहां बाइक सवार दो अपराधियों ने सीएमएस कैश वाहन से करीब 56 लाख राशि लूटकर भागने का प्रयास किया। लेकिन कैश वाहन पर सवार लोगो ने तत्प्रयता दिखाते हुए लूटी गई राशि को वापस करने में कामयाब रहे।कैश वाहन कर्मियों का कहना है कि जब हम वाहन से राशि निकालकर एटीएम में डालने जा रहे थे तभी वाहन से उतरते ही बाइक सवार दो अपराधियों ने पिस्टल भिड़ा गोली मारने की प्रयास किया ।लेकिन मिशफ़ायर हो जाने के कारण हमलोग बाल बाल बच गये।इधर घटना की जानकारी मिलते ही नालंदा के एसपी निलेश कुमार खुद घटनास्थल पर पहुंच गए हैं. वहीं, डीएसपी सदर इमरान परवेज भी पहुंचकर मामले की तफ्सीस कर रहे हैं। मोबाइल बाणी न्यूज़ एक्स्प्रेस नालंदा/प्रमोद पाण्डेय
24 अगस्त (सोमवार) को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, बिहार शरीफ में प्रवासी मजदूरों के लिए जॉब कैंप का आयोजन --------------------------------- 21 अगस्त 2020 --------------------------------- कोविड-19 के दौरान देशव्यापी लॉकडाउन के क्रम में जिला में वापस आने वाले कामगारों के लिए जिला नियोजनालय के माध्यम से 24 अगस्त (सोमवार) को जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस जॉब कैंप का आयोजन जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) बिहार शरीफ में किया जायेगा। इस जॉब कैंप में निजी क्षेत्र के नवभारत फर्टिलाइजर्स लिमिटेड पटना द्वारा भाग लेने की सूचना दी गई है। जिनके द्वारा पात्र एवं उपयुक्त लोगों को जॉब प्रदान किया जाएगा। इस जॉब कैंप में केवल श्रम साधन पोर्टल पर निबंधित प्रवासी मजदूर ही भाग ले सकते हैं। जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा इस आशय की सूचना दी गई है।
Transcript Unavailable.
हसपुरा प्रखण्ड के टाल पंचायत के वार्ड सचिव ने स्वेच्छा से त्याग पत्र दिया।हालांकि अध्यक्ष को सौपे गए पत्र में कहा गया है कि स्वयं सहायता समूह में सीएम पद पर चयनित होने के कारण त्यागपत्र दे रही हूं अध्यक्ष ने बताया एक साथ दोनों पद पर कार्य करना नामुमकिन है विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
हसपुरा प्रखण्ड मुख्यालय स्थित गांधीनगर में शोक सभा की गई। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी खबर को।
औरंगाबाद जिला के दाउदनगर प्रखंड के अंक्षा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई गोलीबारी। पुराने विवाद में जमकर गोलीबारी हुई।इसमें गांव के आठ लोग जख्मी हो गए हैं। प्राथमिक उपचार के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
औरंगाबाद जिला के कुटुंबा प्रखंड के दुधार गांव निवासी मनोज कुमार मिश्रा की मौत ब्रेन हेमरेज के कारण हो गई। बताया जाता है कि उनका इलाज मगध मेडिकल कॉलेज गया में किया जा रहा था। जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
बिहार राज्य के शेखपुरा ज़िला के दुल्लहपुर ग्राम से अमिताभ कुमार ,मोबाइल वाणी के माध्यम से कहते है कि जो सरकार द्वारा कहा गया था कि दिव्यांगों व बुजुर्गों को 1000 रूपए की सहायता राशि मिलेगी ,वो अभी तक दुल्लहपुर गांव के किसी दिव्यांगजन को नहीं मिला है
बृहस्पतिवार को सूचना क्रांति और पंचायती राज के जनक पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व राजीव गांधी की 76 वीं जयंती पर प्रखण्ड कांग्रेस कार्यालय श्रीकृष्णा आश्रम बरबीघा में युवा कांग्रेस जिला अध्यक्ष चंदन पुष्प के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया गया । विस्तार पूर्वक जानकारी के लिए क्लिक करें ऑडियो पर और सुनें पूरी खबर।
