महिलाओं की लगातार बढ़ती हिस्सेदारी और उसके सहारे में परिवारों के आर्थिक हालात सुधारने की तमाम कहानियां हैं जो अलग-अलग संस्थानों में लिखी गई हैं, अब समय की मांग है कि महिलाओं को इस योजना से जोड़ने के लिए इसमें नए कामों को शामिल किया जाए जिससे की ज्यादातर महिलाएं इसका लाभ ले सकें। दोस्तों आपको क्या लगता है कि मनरेगा के जरिए महिलाओँ के जीवन में क्या बदलाव आए हैं। क्या आपको भी लगता है कि और अधिक महिलाओं को इस योजना से जोड़ा जाना चाहिए ?

मनरेगा में भ्रष्टाचार किसी से छुपा हुआ नहीं है, जिसका खामियाजा सबसे ज्यादा दलित आदिवासी समुदाय के सरपंचों और प्रधानों को उठाना पड़ता है, क्योंकि पहले तो उन्हें गांव के दबंगो और ऊंची जाती के लोगों से लड़ना पड़ता है, किसी तरह उनसे पार पा भी जाएं तो फिर उन्हें प्रशासनिक मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इस मसले पर आप क्या सोचते हैं? क्या मनरेगा नागरिकों की इच्छाओं को पूरा करने में सक्षम हो पाएगी?

Transcript Unavailable.

सरकार का दावा है कि वह 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दे रही है, और उसको अगले पांच साल तक दिये जाने की घोषणा की है। वित्त मंत्री ने अपने बजट भाषण में यह भी दावा किया कि उनकी सरकार की नीतियों के कारण देश के आम लोगों की औसत आय में करीब 50 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है। इस दौरान वित्त मंत्री यह बताना भूल गईं की इस दौरान आम जरूरत की वस्तुओं की कीमतों में कितनी बढ़ोत्तरी हुई है।

मैं प्रिंस कुमार न्यूज़ एक्सप्रेस रोहतास में आप सभी को स्वागत है साथियों आप सभी को अवगत करा देना चाहता हूं कि वृद्धिजन पेंशन योजना की जानकारी आप माइक क्लिक कर कर जानकारी ले सकते हैं धन्यवाद।

मैं प्रिंस कुमार न्यूज़ एक्सप्रेस रोहतास में आप सभी को स्वागत है साथियों अभी मैं चेनारी प्रखंड के ब्लॉक में पहुंचे हुए हैं और यहां पर एक महिला है जो पहाड़ से चलकर गुरुकारा गांव से ब्लॉक पर आई हुई है जो पेंशन बनवाने के लिए भीम जारी है अधिकारी अयोध्या प्रसाद शर्मा जी ने आश्वासन दिए हैं कि इस मंथ के लास्ट में पास हो जाएगा अगला मंथ से पेंशन आने लगेगा।

बिहार राज्य के जिला रोहतास से मोबाइल वाणी के माध्यम से संवादाता प्रिंस कुमार ने अरविन्द कुमार शर्मा का साक्षात्कार लिया। संवादाता प्रिंस कुमार ने बताया की प्रखंड चेनारी पंचायत मल्हीपुर के ग्राम सिंघपुर के अरविन्द कुमार शर्मा का लेबर कार्ड नहीं बन पा रहा था। इस खबर को संवादाता ने कुछ दिन पहले मोबाइल वाणी पर रिकॉर्ड करवाया था। और सम्बंधित प्रखंड अधिकारी विनोद कुमार को फॉरवर्ड भी किया था। साथ ही समस्या से सम्बंधित डॉक्यूमेंट को लेकर प्रिंस कुमार ने ब्लॉक में जमा भी करवाया था लेकिन कुछ दिन के बाद ब्लॉक में जाने पर पता चला की डॉक्यूमेंट कही खो गया है। उसके बाद संवादाता प्रिंस कुमार ने प्रयास जारी रखा और फिर से आवेदन करने की प्रक्रिया की जिसका असर यह हुआ की प्रखंड अधिकारी दया शंकर ने इसको पुनः संज्ञान में लिया और करवाई करते हुए अरविन्द कुमार शर्मा का लेबर कार्ड बना कर दे दिया। इसके लिए अरविन्द कुमार शर्मा मोबाइल वाणी को धन्यवाद दे रहें हैं

प्रिंस कुमार न्यूज़ एक्सप्रेस रोहतास में आप सभी को स्वागत है रोहतास जिला प्रखंड चेनारी पंचायत मल्हीपुर के ग्राम सिंहपुर के अरविंद कुमार शर्मा पत्नी पूजा कुमारी के लेबर कार्ड न होने से कई समस्याओं से जूझ रहे थे कई बार ब्लॉक के चक्कर काट चुके थे लेबर कार्ड बनवाने के लिए लेकिन नहीं बन पा रहा था इस समस्या को मुझे जैसे ही जानकारी मिल वैसे मैं लेबर कार्ड विभाग में जाकर समस्या का समाधान किया धन्यवाद

कैमूर के क्षेत्र से सीताराम जी बताया कि जितने भी पेंशन मिल रहा है 400 मंथली से काम नहीं चलने वाला है क्योंकि महंगाई के जमाना में ₹400 एक माह मे बहुत कम है।

Transcript Unavailable.