24 अगस्त (सोमवार) को जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र, बिहार शरीफ में प्रवासी मजदूरों के लिए जॉब कैंप का आयोजन --------------------------------- 21 अगस्त 2020 --------------------------------- कोविड-19 के दौरान देशव्यापी लॉकडाउन के क्रम में जिला में वापस आने वाले कामगारों के लिए जिला नियोजनालय के माध्यम से 24 अगस्त (सोमवार) को जॉब कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इस जॉब कैंप का आयोजन जिला निबंधन एवं परामर्श केंद्र (डीआरसीसी) बिहार शरीफ में किया जायेगा। इस जॉब कैंप में निजी क्षेत्र के नवभारत फर्टिलाइजर्स लिमिटेड पटना द्वारा भाग लेने की सूचना दी गई है। जिनके द्वारा पात्र एवं उपयुक्त लोगों को जॉब प्रदान किया जाएगा। इस जॉब कैंप में केवल श्रम साधन पोर्टल पर निबंधित प्रवासी मजदूर ही भाग ले सकते हैं। जिला नियोजन पदाधिकारी द्वारा इस आशय की सूचना दी गई है।