बिहार राज्य से हमारे एक श्रोता,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि सुदूरवर्ती घाटकुसुम्भा प्रखण्ड अंर्तगत पानापुर पंचायत में एक भी मध्य विद्यालय नहीं होने के कारण शुक्रवार को रालोसपा के जिला अध्यक्ष, अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ पप्पू राज और घाटकुसुम्भा के रालोसपा प्रखंड अध्यक्ष अमीर महतो ने डीएम को ज्ञापन देकर जल्द से जल्द मध्य विद्यालय खुलवाने की अपील की। रालोसपा नेता ने कहा कि पानापुर पंचायत शेखपुरा विधानसभा का सबसे पिछड़ा इलाका है। तमाम दावों और सुशासन के हवाई दावों के बीच सच यही है कि पानापुर पंचायत अभी भी जिला मुख्यालय से सड़क मार्ग से नहीं जुड़ा है। करीब 10 हजार की आबादी शिक्षा और सड़क जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित है। पानापुर पंचायत के बच्चे लखीसराय के रेपुरा और सदाय बीघा जाने को मजबूर हैं। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर।