समाज की उत्थान के लिए कुशवाहा समाज ने की बैठक बिहारशरीफ 28 अगस्त हि सं:- जिला मुख्यालय स्थित जगदेव चौक राणा बीघा स्थित मद्रास मैरिज हॉल मे शुक्रवार को कुशवाहा समाज की अहम बैठक बुलाई गई. जिसकी अध्यक्षता अरविंद कुमार वर्मा एवं संचालन आर एस मेहता ने की.बैठक में मुख्य अतिथि के रुप में रवि कुशवाहा शामिल हुए.बैठक को संबोधित करते हुए रवि कुशवाहा ने कहा कि दिन-प्रतिदिन सक्रिय एवं समर्पित समाज के कार्यकर्ताओं की हत्या बढ़ते ही जा रही है। जिससे समाज प्रशासन और सरकार के प्रति आक्रोशित है एवं हुआ अपने आप को उपेक्षित महसूस करता है। उन्होंने कहा कि अपने समाज के उत्थान एवं न्याय के लिए रक्त के एक-एक बूंद बेचना पड़े तो बेच डालेंगे। पिछले दिनों नालंदा जिला में लगातार सामाजिक कार्यकर्ताओं को हत्या हुई है लेकिन प्रशासन व सरकार के द्वारा कोई भी सकारात्मक कार्रवाई नहीं की गई है। जिससे दिन प्रतिदिन अपराधियों का मनोबल बढ़ता ही जा रहा है। इस समाज के सक्रिय कार्यकर्ताओं को रडार पर लेकर हत्या की जा रही है। पिछले सप्ताह धनकी की। ग्राम के सक्रिय समाज कार्यकर्ता लोहा सिंह कुशवाहा की हत्या कर दी गई। क्षेत्रीय विधायक के सह पर यह सारा हत्या का कुकर्म रचा गया। जहां हत्या हुई वहां से थाना की दूरी मात्र 200 मीटर होने के बावजूद थाना से पुलिस पहुंचने में 2 घंटे के समय लेती है। इससे साफ जाहिर होती है क्षेत्रीय विधायक ऐसा हमें यह हत्या का सारा ताना-बाना बुना गया। हत्या करने के बावजूद आज भी अपराधी खुलेआम गांव में घूम रहा है। आज तक किसी भी अपराधी के अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। पिछले लगभग 2 वर्ष पहले समाज के कर्मठ, होनहार एवं समर्पित समाज सेवक बैंक कर्मी जयवर्धन कुशवाहा जी को अपहरण कर निर्मम हत्या कर दी गई थी। आज भी जयवर्धन कुशवाहा जी का हत्यारा खुलेआम सीना चौड़ा करके गली गली घूम रहा है और परिवार को लोगों को डराने की भी कोशिश कर रहा है। हमें आज भी डर है कि जयवर्धन जी के परिवार को आज भी जान-माल माल का हानि पहुंचा सकता है। कुशवाहा समाज के सभी सामाजिक एवं बुद्धिजीवी लोगों को राजनीति से ऊपर उठकर निम्न मांगों को समर्थन किया एवं सरकार से मांग किया गया। (1) मानपुर थाना प्रभारी एवं राजगीर विधानसभा के विधायक को निलंबित करें। (2) मृतक लोहा सिंह कुशवाहा के परिवार एवं बच्चों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाए एवं बच्चों के पढ़ने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। (3) मृतक लोहा से कुशवाहा के हत्यारों को 1 सप्ताह के अंदर गिरफ्तार किया जाए एवं जल्द से जल्द फांसी की सजा सुनिश्चित की दी जाए। (4) जयवर्धन कुशवाहा के परिवार को पुनः सुरक्षा प्रदान की जाए एवं आर्म्स लाइसेंस प्रदान किया जाए। 5) जितने भी कुशवाहा समाज की हत्या हुई है, सभी अपराधी को स्पीडी ट्रायल किया जाए एवं न्याय को सुनिश्चित किया जाए। उपरोक्त मांगों को यदि 10 दिनों के अंदर पूरी नहीं की गई तो नालंदा जिला कुशवाहा समाज के लोग उग्र रूप धारण करते हुए प्रशासन को घेराव करने के लिए बाध्य होगा। बैठक में समाज के लोगों के द्वारा संकल्प किया गया कि यदि मांगों को पूरी नहीं होती है तो आगामी विधानसभा में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को एक भी वोट समाज के द्वारा नहीं दी जाएगी। बैठक में निम्न लोग उपस्थित थे। संजय कुशवाहा, घनश्याम कुशवाहा, जितेंद्र कुशवाहा, रामप्रवेश कुशवाहा, विक्रम कुशवाहा, चमेली वर्मा, बेबी कुशवाहा धर्मेंद्र कुशवाहा, उदय कुशवाहा, जीतू कुशवाहा, अर्जुन प्रसाद, सौरव मौर्य, धनु वर्मा, दीपक महतो, परमानंद प्रसाद, कामेश्वर महतो, उमाशंकर, शिव शंकर प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, नरेश महतो एवं सैकड़ों हजारों कार्यकर्ता उपस्थित थे। मोबाइल बाणी न्यूज़ एक्स्प्रेस/प्रमोद पाण्डेय
