बिहार राज्य से हमारे एक श्रोता ,मोबाइल वाणी के माध्यम से बताते है कि शराब बिक्री और निर्माण के खिलाफ राज्य पुलिस मुख्यालय के निर्देशों के आलोक में चलाए गए विशेष छापामारी के तहत अलग अलग थाना क्षेत्रों से 33 लीटर शराब बरामद की गई। जबकि छह सौ किलो जावा गुड़ को नष्ट किया गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि बरबीघा थाना पुलिस ने थाना अध्यक्ष विनोद कुमार झा के नेतृत्व में रमजानपुर गांव में छापामारी कर एक कारोबारी जगलाल चौधरी को 33 लीटर चुलाई शराब के साथ रंगेहाथ गिरफ्तार कर ली। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर।