मूर्ति विसर्जन करने गए 12 वर्षीय बालक की नदी में डुबने से मौत बिहारशरीफ 30 अगस्त हि सं:-जिले के परवलपुर थाना क्षेत्र के परवलपुर बाजार निवासी संभु के पुत्र प्रदीप मूर्ति विसर्जन करने नदी में गया था जहां विसर्जन के दौरान गहरे पानी में चले जाने से नदी में डूबने से उसकी मौत हो गई. घटना रविवार की सुबह 6:00 बजे की है घटना के संबंध में बताया जाता है कि शंभू डोम के पुत्र प्रदीप डोम कर्मा पूजा के बाद मुर्ती विसर्जन के लिए नदी की ओर गया था.जहां दोस्तों के साथ नदी में नहाने लगा और गहरे पानी में जाने से उसकी मौत हो गई. जब दोपहर तक वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की इसी दौरान सथ गए लड़कों ने उसे डूबने की बात कही.इस घटना की सूचना परवलपुर थाना पुलिस को दी गई जो घटनास्थल पर जाकर गोताखोरों की मदद से बच्चे की शव को बरामद किया शव को देखते ही परिजनों में चित्कार गूंज उठी.वहीं पुलिस शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पतालभेज दिया है.घटना के बाद परिजनों में रो रो कर बुरा हाल है.
ट्रक और टेंपो की टक्कर में दो लोगों की मौत बिहारशरीफ 30अगस्त हि सं:-जिले के रहुई थाना क्षेत्र के भिंडा गांव के समीप रविवार कि सुबह आठ बजे ट्रक और टेंपो में जबरदस्त टक्कर हो गई. जिससे 2 लोगों की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. घटना के संबंध में बताया जाता है कि बिहारशरीफ रहुई के निवासी देवेंद्र पांडे मिठाई बनाने का कारोबार किया करता था, जो ऑर्डर पर घर-घर होम डिलीवरी मिठाई पहुंचाए करता था. सरमेरा में मिठाई डिलीवरी देने के लिए जाने के क्रम में ट्रक और टेंपो में टक्कर हो गई, जिससे टेंपो चालक टिंकू और मिठाई दुकानदार देवेंद्र पांडे की मौत घटनास्थल पर ही हो गई. घटना की सूचना रहुई थाना पुलिस को दी गई. रहुई थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लेते हुए दोनों शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल भेज दिया है.वहीं मृतक के परिजनों को भी सूचना दी गई है .और शव को पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया गया है.
बिहार राज्य के नालंदा ज़िला से प्रमोद कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जिले के सिलाव थाना क्षेत्र के पेन पर निवासी और बरसों से हत्या का फरार वारंटी को सिलाव थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.वहीं छापामारी अभियान के तहत एक शराब कारोबारी को शराब के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.सिलाव थानाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि समकालीन अभियान के तहत छापामारी की जा रही थी, जिसमें पूर्व वारंटी किशोर कुमार रोशन कुमार और मिथिलेश कुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है. वही संतु कुमार अवैध शराब कारोबारी को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि गुप्त सूचना मिली कि पैईन गांव में अवैध रूप से शराब की चुलाई की जा रही है.इसके लिए पुलिस की एक टीम गठित कर छापामारी अभियान चलाया गया और सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.
बिहार राज्य के नालंदा ज़िला से प्रमोद कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि वन रक्षक टीम द्वारा संचालित टेली काउंसिलिंग कार्यालय,राजगीर का आज शनिवार को नालन्दा जिलाधिकारी योगेन्द्र कुमार सिंह द्वारा औचक निरीक्षण किया गया।साथ में राजगीर अनुमंडल पदाधिकारी श् संजय कुमार भी मौजूद रहे। ये टेली काउंसिलिंग कार्यालय नालंदा जिला में कोविड 19 के पॉजिटिव मरीजों, जो घर में आवासित हैं, उनके स्वास्थ्य की देखभाल सुबह शाम फोन के माध्यम से करती है।
बिहार राज्य से हमारे एक श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि शेखपुर जिले के जाने-माने शिक्षण संस्थान संस्कार पब्लिक स्कूल शेखपुरा ने अपने छात्र/ छात्राओं के लिए हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यान चंद के जन्म दिवस पर खेल से संबंधित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । साथ ही साथ कोरोना महामारी को ध्यान में रखते हुए विद्यालय प्रबंधक ने गूगल फॉर्म के जरिए कार्यक्रम का आयोजन किया । जिसमें छात्र /छात्राओं ने बड़े उत्साह पूर्वक बड़ी संख्या में इस प्रतियोगिता में भाग लिया l ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर
बिहार राज्य से हमारे एक श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि शनिवार को समाहरणालय के मंथन सभागार में निशांत अनुमंडल पदाधिकारी निशांत कुमार की अध्यक्षता में विधान सभा चुनाव को लेकर विधि व्यवस्था पर समीक्षात्मक बैठक हुई ।बैठक में एसडीओ ने कहा कि जिले के संवेदनशील अतिसंवेदनशील मतदान केंद्रों को चिन्हित कर सूची उपलब्ध कराएं ।आयोग के निर्देश के आलोक में इन सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा बल, दंडाधिकारी का आकलन कर उसके अनुरूप संसाधन के अनुरूप प्रतिनियुक्ति की जाएगी ।सभा स्थलों की सूची प्राप्त कर संधारित करने का निर्देश दिया गया ।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर
बिहार राज्य से हमारे एक श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा JEE और NEET की औफलाईन परीक्षा लेने पर अड़े भारत सरकार के आदेश के विरोध में शहर में विरोध-प्रर्दशन पार्टी के जिला सुंदर सहनी के नेतृत्व में किया गया।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर
बिहार राज्य से हमारे एक श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि नेहरू युवा केंद्र (युवा मामला एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार), शेखपुरा के द्वारा जिले के विभिन्न प्रखंडों में "फिट इंडिया युवा क्लब" कार्यक्रम चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के तहत हर फिट इंडिया क्लब के सदस्य 60 मिनट की शारीरिक गतिविधि जैसे- योगा, प्राणायाम, खेल, दौड़, एरोबिक्स आदि करेंगे एवं अपने आस पास के कम से कम एक व्यक्ति को कोई भी शारीरिक गतिविधि करने के लिए प्रेरित करेंगे।प्रखंड अरियरी में कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक राजेश कुमार द्वारा करवाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि वे अपने प्रखंड के हर युवा क्लब को फिट इंडिया क्लब बनाने के लिए वे प्रयासरत हैं। देश को स्वस्थ बनाए रखने के लिए यह कार्यक्रम एक अहम भूमिका निभाएगा।
बिहार राज्य से हमारे एक श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि शुक्रवार को समाहरणालय के मंथन सभागार में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों एवं मीडिया के साथ बिहार विधानसभा निर्वाचन से संबंधित एक प्रशिक्षण सह कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें ईवीएम, भी भी पैड ,बी यू ,सी यू के बारे में पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी गई। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर।
बिहार राज्य से हमारे एक श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि शुक्रवार को नव चयनित मास्टर रिसोर्स पर्सन का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षम मॉड्यूल-1 का जीविका जिला कॉन्फ्रेंस हॉल में जिला परियोजना प्रबंधक के अध्यक्षता में प्रारम्भ किया गया । इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य सभी छः प्रखंडों के चुने गए अत्यंत निर्धन गरीब परिवारों का क्षमता वर्धन कर उनको रोजगार हेतु रुचि पैदा करवाना तथा रुचि एवं अनुभव के हिसाब से रोजगार प्रारम्भ करने हेतु सुक्ष्म नियोजन योजना तैयार किया जाना जिससे उनके रोजगार हेतु अविलंब फण्ड की उपलब्धता कराई जा सके संग संग उनके रोजगार का दैनिक खरीद बिक्री हेतु पंजी रजिस्टर का साप्ताहिक अधतन एमआरपी द्वारा किया जा सके।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर।
