बिहार राज्य से हमारे एक श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जिले के किसान सलाहकारों के द्वारा हर खेत को जल योजना का सर्वे कार्य बहिस्कार करने के कारण के कार्य ठप हो गया है। जिसका मुख्य कारण यह है कि राज्य सरकार किसान सलाहकार को एक प्रगतिशील किसान मान रही है राज्यादेश 1304 में किसान सलाहकार का नियुक्ति एक प्रगतिशील किसान के रूप में की गई है।पंचयात स्तर पर सरकार की योजनाओं के प्रचार प्रसार हेतु रखी गई है।संघ के जिला अद्यक्ष संजय कुमार एवं किसान सलाहकार दीपक कुमार,कांतिभूषण,महेश मलिक आदि लोगों ने बताया कि जब हमलोग को इसी कार्य के लिए बहाली की गई है तो तकनीकी कार्य हमसे क्यों लिया जा रहा है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर

बिहार राज्य से हमारे एक श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि रविवार को शहर के जमालपुर रोड शेखपुरा में जदयू चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष डॉ धर्मेंद्र कुमार की अध्यक्षता में चिकित्सा सेवा प्रकोष्ठ का बैठक किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में ही जदयू बरबीघा विधानसभा प्रभारी डॉ राकेश रंजन एवं पूर्व राज्य परिषद सदस्य उमेश पटेल ने भाग लिया।इस बैठक में ग्रामीण चिकित्सा सेवा समवन्यक समिति के जिला संरक्षक के रूप में डॉ राकेश रंजन को मनोनीत किया गया।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर

बिहार राज्य से हमारे एक श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि बरबीघा के प्रखंड के उखदी ग्राम निवासी रामदेव प्रसाद को राजद ने पंचायती राज प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष बनाया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के परामर्श पर पंचायत राज प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार ने यह तैनाती की है। राजद के प्रदेश महासचिव वाहिद खान ने उन्हें मनोनयन पत्र सौंपा। रामदेव प्रसाद के यहाँ यह पड़ दिए जाने के बाद राजद से जुड़े लोगो ने ख़ुशी का इजहार किया है।

बिहार राज्य से हमारे एक श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनते हुए बीजेपी के प्रदेश मंत्री पूनम शर्मा ने कहा कि वार्ड न.13 और बूथ न. 63 उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुर सिन्डाय पर लोगों के बीच मन की बात सुनने के लिए सुबह से ही लोग उत्सुक दिखे ।।इन्होने कहा कि आज मन की बात सुनना लोगो को लिए उत्सुकता और हर्ष की बात हो गई। क्योंकि आज तक इतिहास मे किन्ही प्रधानमंत्री ने लोगो से जुडने का और उनके हित के लिए उनके दुख दर्दों को सुना नहीं।आज मोदी जी ने बच्चो के विकास के लिए खिलौने के महत्व को बढ़ावा दिया। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर।

बिहार राज्य से हमारे एक श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि रविवार को राजद के प्रदेश महासचिव विजय सम्राट एवम राजद जिलाध्यक्ष संजय सिंह के नेतृत्व में राजद की एक टीम सदर प्रखंड के कैथमा, मानपुर, पैगम्बरपुर गांव का दौरा किया। साथ ही ग्रामीणों के समस्या से अवगत हुए, सभाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि 15 साल के कुशासन और झूठी विकास की सरकार ने जनता की कमर तोड़ दी है। सारी खोखले वादे से जनता ठग का शिकार बन गए। शिक्षा के गिरते स्तर , सिंचाई व्यवस्था में कोई सुधार नही , बेरोजगारों को कोई रोजगार नही , स्कूलो , अस्पतालों सहित सभी सरकारी कार्यालयों में शिक्षकों कर्मियों की बहाली आधर में सहित कई समस्याओं बताए , भ्रस्टाचार चतम सीमा पर है अफसरशाही से जनता त्रस्त है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर

बिहार राज्य से हमारे एक श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि भारतीय डाक विभाग अपने कार्यों को बखूबी निभाने के साथ साथ सामाजिक सरोकारों के प्रति बड़े ही संजीदगी के साथ निभाने में तत्पर है। तभी तो डाक कर्मी अपने विभागीय कार्यों के साथ सामाजिक कार्यों का भी निर्वहन बढ़ चढ़ कर करने में लगे हैं। रविवार से प्रारम्भ हुए दो दिवसीय प्रकृति पूजा दिवस के तौर पर आयोजित किए गए इस वृक्षारोपण अभियान में जिले भर के डाक कर्मचारी इसे सफल बनाने में लगे हैं। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर।

दिनांक 30 अगस्त 2020 --------------------------------- जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह- जिलाधिकारी श्री योगेंद्र सिंह एवं पुलिस अधीक्षक नीलेश कुमार ने आज नालंदा कॉलेज एवं सोगरा कॉलेज बिहार शरीफ के भवन एवं परिसर का निरीक्षण किया। आगामी बिहार विधानसभा में आम चुनाव 2020 के अवसर पर इन दोनों कॉलेजों में वज्रगृह बनाया जायेगा एवं मतगणना का कार्य कराया जाएगा। कोविड-19 संक्रमण की स्थिति को देखते हुए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा मतगणना कार्य हेतु सोशल डिस्टेंसिंग के उद्देश्य से एक मतगणना कक्ष में अधिकतम 7 टेबल ही लगाने का निर्देश दिया गया है। इस प्रकार एक विधानसभा के लिए कम से कम दो मतगणना कक्ष में सात-सात टेबल लगाकर, कुल 14 टेबल पर मतगणना का कार्य कराया जायेगा। एक बूथ पर मतदाताओं की संख्या अधिकतम एक हजार तक सीमित रखने के लिए 920 सहायक मतदान केंद्र बनाये गये हैं। इस प्रकार इस बार के चुनाव के लिए कुल 3168 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ने के कारण वज्रगृह में भी ईवीएम मशीन रखने के लिए अतिरिक्त जगह की आवश्यकता होगी। इस उद्देश्य से इस बार एक की जगह दो जगहों पर वज्रगृह बनाया जाएगा तथा दोनों जगह मतगणना का कार्य भी किया जाएगा। नालंदा कॉलेज में 5 विधानसभा के लिए वज्र गृह एवं मतगणना का कार्य होगा तथा सोगरा कॉलेज में 2 विधानसभा के लिए वज्र गृह एवं मतगणना का कार्य होगा। इसी उद्देश्य से आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री योगेंद्र सिंह ने विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारियों के साथ दोनों स्थलों का निरीक्षण किया तथा वज्र गृह एवं मतगणना कक्ष तैयार करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया। इस अवसर पर विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के निर्वाची पदाधिकारी(आर ओ), वज्रगृह कोषांग के प्रभारी, कोषागार पदाधिकारी, उप निर्वाचन पदाधिकारी एवं अन्य पदाधिकारी गण उपस्थित थे।

हत्या की योजना बना रहे दो आरोपी गिरफ्तार बिहारशरीफ 30 अगस्त हि सं:-चंडी थाना क्षेत्र के मलबिका हॉल्ट के समीप हत्या की योजना बना रहे दो आरोपी को चंडी थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.और दोनों से जांच के क्रम में दो देसी कट्टा व पांच जिंदा कारतूस बरामद किया गया है.चंडी के थानाध्यक्ष ऋतुराज ने बताया कि दोनों आरोपी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने के लिए मलबिका हॉल्ट के समीप योजना बना रहे थे कि गुप्त सूचना के आधार पर छापामारी की गई और दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है जिसमें आरोपी पिंटू और रमेश ने बताया कि मल बिरहा गांव में राजू मांझी के बीच झगड़ा हो गया था जिसकी हत्या करने की मनसा से लोग वहां जा रहे थे दोनों अभियुक्त को गिरफ्तार कर प्राथमिकी दर्ज करते हुए बिहारशरीफ मंडल कारा भेज

भूमि विवाद में फायरिंग पिस्टल के साथ एक गिरफ्तार बिहारशरीफ 30 अगस्त हिं सं:- बिहार थाना क्षेत्र के कंटाही मोहल्ला में रविवार की सुबह सात बजे भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों की ओर से जमकर गोलीबारी की घटना हुई है.घटना की सूचना बिहार थाना पुलिस को दी गई. बिहार थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर एक व्यक्ति को पिस्टल व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया.साथ ही जांच के दौरान घर में रखे दूसरे पिस्तौल को भी बरामद किया गया.थाना अध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि भूमि विवाद में राजू गोप और कारू कुमार के बीच विवाद चल रहा था.विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्षों में गोलीबारी होने लगी.हलांकि इसमें किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.इस संबंध में एक प्राथमिकी बिहार शरीफ थाना में दर्ज की गई है, और नामजद अभियुक्तों में कारू कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है.वही लगी गोली और मारपीट से जख्मी राजू गुप्ता को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है.बताया जा रहा है कि आपसी रंजिश में गत दिनों भी दोनों पक्षों के बीच लगभग 1 घंटे तक गोलीबारी हुई थी.जिसमें एक 10 वर्षीय बच्चे मुन्नू की मौत घटनास्थल पर हो गई थी.इस संबंध में भी एक प्राथमिकी दर्ज की गई थी जिसमें इन लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया था.प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस अनुसंधान में जुट गई है.

इंटर का फॉर्म भरने गए छात्र की हत्या. बिहारशरीफ 30 अगस्त हि सं:-जिले के छबीलापुर थाना क्षेत्र के पश्चिमी घाट के समीप इंटर के छात्र चंदन कुमार फॉर्म भरने के लिए हाई स्कूल में गया था जहाँ उसे शनिवार की शाम चाकू से गोदकर उसकी हत्या कर दी गई. और घटना के बाद आंखें निकाली गई. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि चंदन कुमार फार्म भरने के लिए हाई स्कूल की ओर गया था जो शनिवार से घर वापस नहीं लौटा था परिजनों ने काफी खोजबीन के बाद आज सुबह सात बजे छबीलापुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराया. दर्ज मामले पर पुलिस संज्ञान को लेते हुए घटनास्थल पर जाकर स्थिति का जायजा लेने पहुंचे.वहीं पास के खंधे में एक शव मिले जाने की सूचना मिली.जब शव को बाहर निकाला गया तो उसकी पहचान परिजनों ने चंदन के रूप में की.छबीलापुर थाना अध्यक्ष ने बताया कि इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की गई है.और पुलिसिया अनुसंधान शुरू कर दी गई है वहीं दूसरी ओर मृतक के परिजनों को कबीर अंत्येष्टि योजना के तहत ₹3000 की राशि और अंचल अधिकारी राजगीर की ओर से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत 20,000 की राशि मृतक के आश्रितों को मुहैया कराई गई. साथ ही इस मौके पर पंचायत के मुखिया ने कहा कि क्षेत्र में हो जा रहे इस तरह की इस तरह की घटना से लोग काफी भयभीत है.वहीं थानाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा और अपराधी किसी भी सूरत में बक्से