बिहार राज्य से सुनील कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि जिला के विभिन्न बाजारों में संचालित आठ रासायनिक दुकानों की अनुज्ञप्ति को डीएओ ने रद्द कर दी। इस बाबत जिला कृषि पदाधिकारी शिवदत्त प्रसाद ने बताया कि जिन 8 खाद दुकानों का लाइसेंस रद्द किया गया है। इन दुकानों के दुकानदारों द्वारा किसानों के बीच बिना आधार कार्ड लिए खाद की बिक्री की जा रही थी। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर।
बिहार राज्य से सुनील कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई शेखपुरा के द्वारा रोहित कुमार के नेतृत्व में शैक्षणिक संस्थानों के खोलने को लेकर आक्रोश मार्च निकाला गया ।जो कि टाउन हॉल से कटरा बाजार, चांदनी चौक होते हुए समाहरणालय पर जाकर समाप्त हुई।कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे नगर मंत्री आकाश कश्यप ने बताया कि जब परीक्षा फॉर्म भरा जा रहा है रजिस्ट्रेशन हो रहा है नामांकन हो रहा है और परीक्षा भी करवाई जा रही है तो फिर वर्ग संचालन को क्यों बंद रखा जा रहा है।जब विद्यार्थी पढ़ेंगे नहीं तो परीक्षा कहां से देंगे।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर
बिहार राज्य से सुनील कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सोमवार को जीविका जिला कार्यालय में नव चयनित एमआरपी का तीन दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण मो हिदायतुल्लाह के देख रेख में सम्पन्न किया गया। समापन की पहली पाली में सभी एमआरपी को पूर्व से वैसे लाभुक के एंटरप्राइज पर परिभ्रमण कराया गया ।जहाँ इस क्षेत्र की अधिक समझ बन सके ।सतत जीविकोपार्जन योजना जो बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी योजनाओं में एक है जिसमे अत्यन्त निर्धन गरीब परिवार का चयन सी आर पी द्वारा कराकर ग्राम संगठन से पारित हो कर अंतिम चयन किया जाता है जिसमे तीन केटेगरी के परिवार शमूल हो सकते है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर
बिहार राज्य से हमारे श्रोता सुनील कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि समाहरणालय के मंथन सभा कक्ष में स्वीप अर्थात सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कोषांग की बैठक अनुमंडल पदाधिकारी निशांत की अध्यक्षता में संपन्न हुई। उन्होंने सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी को निर्देश दिया कि सभी मतदान केंद्रों पर आधारभूत सुविधा सुलभ कराना सुनिश्चित करें। इसके तहत शौचालय ,पेयजल, बिजली, रैम्पआदि ।उन्होंने कहा कि स्कूलों में जहां शौचालय नहीं है वहां शिक्षा विभाग एवं समुदायिक भवन जहां मतदान केंद्र है वहां प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने स्तर से शौचालय का निर्माण करना सुनिश्चित करेंगे। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर
बिहार राज्य से सुनील कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सोमवार को जदयू के वरिष्ठ नेता व बरबीघा विधानसभा प्रभारी डॉ राकेश रंजन बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर, ढेउसा, बरैयाबीघा एवं अन्य कई गांवों का दौरा किया। जिसमें चाय और चर्चा के साथ साथ 6 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बर्चुअल सम्मेलन में जुड़ने के लिए लोगों से अपील किया। साथ ही डा० राकेश रंजन के हाथों कई जगह पौधा रोपन एवं पौधा वितरण का कार्य किया गया।
बिहार राज्य से सुनील कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सोमवार को रामाधीन महाविद्यालय,शेखपुरा के अर्थशास्त्र विभाग द्वारा 31 अगस्त को''नई शिक्षा नीति 2020 : उच्च शिक्षा के दृष्टिकोण से" विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय बेविनार का आयोजन किया गया।इस बेविनार मे देश के विभिन्न राज्यों के विविन्न से लगभग डेढ़-दो सौ प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर
बिहार राज्य से सुनील कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूक करने की जरूरत है। उक्त बातें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत कार्यवाह विनेश प्रसाद ने स्वयंसेवकों को संबोधित करते हुए कहा उन्होंने कहा अगर हम सब प्रकृति संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लेते हुए ईमानदारी से अमल करें तों आज प्रदूषित हो रहे प्रर्यावरण को हम रोक सकते हैं । उन्होंने कहा हमें यह भली-भांति जान लेना चाहिए कि इन प्रजातियों के लुप्त होने का सीधा असर समस्त मानव सभ्यता पर पड़ना अवश्वयम्भावी है।
बिहार राज्य से हमारे एक श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सदर प्रखंड अंतर्गत कोसरा पंचायत के जोधनबीघा गांव में दस लाख रुपए की लागत से निर्मित उच्च स्तरीय सामुदायिक भवन का उदघाटन बरबीघा विधान सभा क्षेत्र के कांग्रेस विधायक सुदर्शन कुमार ने समारोहपूर्वक किया। इस अवसर पर कांग्रेस के वरिष्ठ जिला नेता सुरेश प्रसाद सिह, देवेंद्र ठाकुर, साधुशरण प्रसाद सिंह, ब्रजेश कुमार सिंह (पिजङी,) सियाराम सिंह, (पैक्स अध्यक्ष, हथियामा, )रौशन कुमार सिंह, (पैक्स अध्यक्ष , ओनामा ),उदय शंकर सिंह, (पैक्स अध्यक्ष, नीमी ),मुकेश कुमार सिंह, अम्बारी, पिन्टु प्रसाद सहित क्षेत्र के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे । समारोह में आये आगन्तुक अतिथियो का स्वागत ग्रामीणों ने फूल - माला, पुष्प -गुच्छ एवं अंगवस्त्र प्रदान कर किया।
बिहार राज्य से हमारे एक श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सोमवार को समाहरणालय के मंथन सभागार में आदर्श आचार संहिता कोषांग की समीक्षात्मक बैठक हुई ।नोडल अधिकारी के के यादव ने उपस्थित प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी थाना अध्यक्ष को कोषांग से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी दिए ।उन्होंने कहा कि सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी अपने प्रखंड स्तर पर बैठक बुलाकर सभी राजनीतिक दलों को इस प्रकार की जानकारी सुलभ कराएं ।प्रेस नोट जारी होने की 24 घंटे के अंदर जो भी बैनर, होल्डिंग फ्लेक्सी है उसको हटा देंगे। इसके लिए राजनीतिक पार्टी के लोगों को आवश्यक जानकारी दें ।सरकारी भवन आदि पर बैनर, पोस्टर फ्लेक्सी आदि नहीं लगाना है। ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर।
बिहार राज्य से हमारे एक श्रोता ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में की बात संवाद को जगह जगह सुना। शेखपुरा विधानसभा के बूथ संख्या-75 (प्राथमिक विद्यालय, इंदाय) पर सप्तऋषि टीम के साथ अन्य सहभागियों के साथ प्रधानमंत्री का 'मन की बात' को डिजिटल माध्यम से सुना । जिसमे प्रधानमंत्री ने रवीन्द्रनाथ टैगोर के बाल चित्रण को याद करते हुए ,उनके खिलौने को जिक्र करते हुए कहे कि विदेशी खिलौनों से देश के बच्चों के प्रतिभाओं को धूमिल किया गया । अब देश को आत्मनिर्भर बनकर फिर से विश्व मे भारत को एक ऊंचाई हासिल करने की जरूरत है । ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर
