बिहार राज्य से सुनील कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सोमवार को जदयू के वरिष्ठ नेता व बरबीघा विधानसभा प्रभारी डॉ राकेश रंजन बरबीघा विधानसभा क्षेत्र के नारायणपुर, ढेउसा, बरैयाबीघा एवं अन्य कई गांवों का दौरा किया। जिसमें चाय और चर्चा के साथ साथ 6 सितंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बर्चुअल सम्मेलन में जुड़ने के लिए लोगों से अपील किया। साथ ही डा० राकेश रंजन के हाथों कई जगह पौधा रोपन एवं पौधा वितरण का कार्य किया गया।
