बिहार राज्य से सुनील कुमार ने मोबाइल वाणी के माध्यम से बताया कि सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई शेखपुरा के द्वारा रोहित कुमार के नेतृत्व में शैक्षणिक संस्थानों के खोलने को लेकर आक्रोश मार्च निकाला गया ।जो कि टाउन हॉल से कटरा बाजार, चांदनी चौक होते हुए समाहरणालय पर जाकर समाप्त हुई।कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे नगर मंत्री आकाश कश्यप ने बताया कि जब परीक्षा फॉर्म भरा जा रहा है रजिस्ट्रेशन हो रहा है नामांकन हो रहा है और परीक्षा भी करवाई जा रही है तो फिर वर्ग संचालन को क्यों बंद रखा जा रहा है।जब विद्यार्थी पढ़ेंगे नहीं तो परीक्षा कहां से देंगे।ऑडियो पर क्लिक कर सुनें पूरी ख़बर
